फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सोशल मीडिया की होगी निगरानी, पुलिस करेगी कार्रवाई

सोशल मीडिया की होगी निगरानी, पुलिस करेगी कार्रवाई

Tue, 10 Apr 2018 07:57 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Tue, 10 Apr 2018 07:57 PM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया की होगी निगरानी, पुलिस करेगी कार्रवाई
सोशल मीडिया - फोटो : demo
सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाएं वायरल कर कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों की अब खैर नहीं। नए आदेश के अनुसार पुलिस सोशल मीडिया के पोस्ट की निगरानी करेगी और आपत्तिजनक होने पर कड़ी कार्रवाई भी करेगी। आईजी नीलाब्जा चौधरी ने रेंज के सभी एसएसपी-एसपी को इस संबंध में आदेश जारी किया है। पुलिस की सर्विलांस सेल को यह जिम्मेदारी दी गई है। इसकी मॉनीटरिंग खुद आईजी करेंगे।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट से अपराध बढ़ने लगे हैं। किसी भी मुद्दे पर एक के बाद एक पोस्ट वायरल होने से पुलिस की परेशानी भी बढ़ रही है। घटनाओं की सच्चाई जाने बगैर आक्रोश फूटने की दशा में कानून व्यवस्था प्रभावित न होने पाए इसे लेकर पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। आईजी नीलाब्जा चौधरी ने कहा कि सभी एसएसपी, एसपी को पत्र लिखा गया है कि वह सर्विलांस सेल की मदद से नियमित निगरानी करें और कड़ी कार्रवाई करें। जरूरत पड़े तो बार एसोसिएशन से संपर्क कर एक विधिक सलाहकार भी रखें ताकि उनकी मदद से आरोपियों को सजा दिलाई जा सके।

विज्ञापन


निर्वस्त्र महिला के वीडियो की जांच का आदेश
गोरखपुर। सोशल मीडिया पर वायरल निर्वस्त्र महिला को घुमाए जाने के वीडियो की जांच का आदेश एडीजी क्राइम ने दिया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के साथ इसे देवरिया का बताया जा रहा है। आईजी ने आदेश आने के बाद ही सर्विलांस सेल को जांच करने का आदेश दिया। आईजी ने बताया कि जल्द ही सच्चाई का पता चल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed