{"_id":"5cc3510b867a5547831bd038","slug":"121556304139-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस हिरासत से दो पशु तस्कर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुलिस हिरासत से दो पशु तस्कर फरार
Sat, 27 Apr 2019 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
पशु लदे ट्रक के साथ पकड़े गए आरोपियों के साथ पुलिस टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। तरयासुजान क्षेत्र से पकड़े गए दो पशु तस्कर तरकुलवा से पुलिस की हिरासत से उस समय फरार हो गए जब उन्हें देवरिया जेल ले जाया जा रहा था। इसकी सूचना जैसे ही मिली, पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी राजीव नारायण मिश्र ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही पशु तस्करों की गिरफ्तारी के लिए जांच टीम का गठन किया है।
बकौल एसपी, शुक्रवार को तरयासुजान क्षेत्र से 12 गोवंशीय पशु ले जा रहे चार तस्करों को पुलिस ने पकड़ा था। कोर्ट से रिमांड लेकर दो पुलिसकर्मी प्राइवेट जीप से उन्हें देवरिया जेल ले जा रहे थे। इसी दौरान शाम छह बजे के करीब औरैया के अजीतमल्ल निवासी दो पशु तस्कर आसिफ और आशिक पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गए।
हक्के-बक्के रह गए दोनों पुलिसकर्मियों ने उन्हें कई जगह खोजा, मगर उनका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। दोनों की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने टीम का गठन किया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिसकर्मियों की लापरवाही की भी जांच होगी।