फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   साहबगंज मंडी में सांड़ ने महिला समेत तीन को पटका

साहबगंज मंडी में सांड़ ने महिला समेत तीन को पटका

Sat, 13 Apr 2019 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 13 Apr 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
साहबगंज मंडी में सांड़ ने महिला समेत तीन को पटका

विज्ञापन
गोरखपुर। साहबगंज मंडी में शुक्रवार को सांड़ ने महिला समेत तीन लोगों को पटक कर घायल कर दिया। सांड़ के उत्पात के चलते करीब आधा घंटा तक मंडी में अफरा-तफरी मची रही। घायलों को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को घर भेज दिया गया। मेयर सीताराम जायसवाल की पहल पर निगम की टीम ने सांड़ को पकड़कर महराजगंज के गो-सदन में भेजा। पखवारे भर के भीतर यह तीसरी घटना है, जब शहर में सांड़ ने लोगों पर हमले किया।


साहबगंज के व्यापारी सुबह 10 बजे के करीब जब अपनी दुकानों पर पहुंच रहे थे, उसी समय सांड़ ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया। अचानक कहीं से तेजी से दौड़ते हुए मंडी में दाखिल हुए सांड़ ने वृद्ध महिला को पटक दिया। महिला को व्यापारियों ने किसी तरह बचाया। उसके बाद सांड़ ने रामनरेश और कमलेश गुप्ता को भी घायल कर दिया। दोनों को कई जगह चोटें लगीं। स्थानीय व्यापारियों के मुताबिक सबसे पहले सांड़ के हमले में रामनरेश घायल हुए। वह पैदल ही मंडी से होते हुए डोमिनगढ़ जा रहे थे। उन्हें व्यापारी अनिल जायसवाल ने बचाया और अपनी मोटरसाइकिल से जिला अस्पताल के इमरजेंसी ले गए। इस घटना से साहबगंज के व्यापारियों में काफी नाराजगी है। उन्होंने इसकी शिकायत मेयर से भी की।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed