फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   गोली से घायल व्यापारी की मौत, गुस्से में बाजार बंद

गोली से घायल व्यापारी की मौत, गुस्से में बाजार बंद

Fri, 22 Feb 2019 01:27 AM IST
ajay Kumar क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: ajay Kumar Updated Fri, 22 Feb 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
गोली से घायल व्यापारी की मौत, गुस्से में बाजार बंद
सांकेतिक
बेलघाट (गोरखपुर)। बेलघाट के रामपुर गोसाई गांव के पास गोली लगने से घायल परचून व्यापारी दुर्गेश कसौधन (25) की मौत हो गई। बृहस्पतिवार की सुबह नाराज व्यापारियों ने शंकरपुर बाजार को बंद रखा। उधर, भांजे श्याम सुंदर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

बघाड़ निवासी संतू कसौधन के साले दुर्गेश शंकरपुर में दुकान चलाते थे। बुधवार की रात वह भांजे के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और कमर में गोली मार दी। गोली से घायल दुर्गेश को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने नाजुक हालत को देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर पहुंचते ही शंकरपुर के व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। नाराज व्यापारियों ने दुकान बंद कर विरोध जताया और हमलावरों के जल्द गिरफ्तारी की मांग की। बताया जा रहा है कि दुर्गेश अपनी पैतृक संपत्ति को बेचकर बहनोई के साथ व्यवसाय करने लगा था। सीओ गोला सतीश चंद्र शुक्ल ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना की वजह स्पष्ट नहीं है। हर पहलू पर जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed