फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   बच्चों से भरी वैन नाले में पलटी, बड़ा हादसा टला

बच्चों से भरी वैन नहर में गिरी, बाल-बाल बचे

Wed, 25 Jul 2018 01:56 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Wed, 25 Jul 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
बच्चों से भरी वैन नाले में पलटी, बड़ा हादसा टला
dfsdfs
गोरखपुर। पिपराइच के कुरमौल उर्फ बड़हरा गांव के पास बच्चों से भरी स्कूली वैन अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। इससे हड़कंप मच गया। आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे और 14 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसा स्कूली वैन की स्टेयरिंग टूटने की वजह से हुआ। कुरमौल गांव निवासी जामिन अली वर्षीया आलिया नाम से मदरसा चलाते हैं। वहां आसपास के गांवों से बच्चे पढ़ने आते हैं।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह आठ बजे के करीब मैजिक वैन बच्चों को लेकर मदरसा जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वैन तेज गति से जा रही थी। अचानक स्टेयरिंग टूटने से वह अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे नहर में चली गई। इससे चीख-पुकार मच गई। खेतों में काम करने वाले और आसपास के ग्रामीण भागकर पहुंचे। सबने वैन को संभाला और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकला। लोगों का कहना था कि यदि वैन पानी की तरफ चली गई होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे की खबर मिलते ही कई अभिभावक भी घटनास्थल पर पहुंच गए। हालांकि तब तक सभी बच्चे सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए थे। कुछ बच्चों को मामूली चोट लगी थी। सबको प्राथमिक उपचार के लिए निजी अस्पताल भेजा गया, जहां से सबको घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed