फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   टीवी बेचने जा रहा पति, पत्नी ने कर ली खुदकुशी

टीवी बेचने जा रहा पति, पत्नी ने कर ली खुदकुशी

Mon, 06 May 2019 12:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
टीवी बेचने जा रहा पति, पत्नी ने कर ली खुदकुशी
पति के नशे की लत से आजिज पत्नी ने दे दी जान
विज्ञापन

टेलीविजन बेचने जा रहे पति से तकरार के बाद फंदे लगाकर कर ली खुदकुशी
अमर उजाला ब्यूरो
झंगहा (गोरखपुर)। झंगहा के मीठाबेल में पति के नशे की लत और पारिवारिक कलह से तंग गुंजा (28) ने साड़ी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। रविवार को घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। घरवालों के मुताबिक गुंजा का पति बबलू से अक्सर विवाद होता था। बबलू नशे का आदी है और वह रविवार सुबह घर की टेलीविजन को बेचने के लिए जा रहा था। उसके चलते गुंजा से तकरार हुई थी।

मीठाबेल निवासी बबलू मजदूरी करता है। करीब आठ साल पहले उसकी शादी हुई थी। वह तीन बच्चों का पिता है। उसके नशे की लत के चलते पत्नी से अक्सर विवाद होता था। दो दिन पहले भी विवाद होने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए थे। नशे की आदत के चलते ही रविवार की सुबह बबलू फिर विवाद कर लिया। उसके बाद गुंजा ने आत्मघाती कदम उठा लिया। घर में बच्चों के रोने पर ही परिवार के अन्य सदस्य और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed