फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   डॉक्टर पर किडनी निकालने का आरोप, दर्ज होगा केस

डॉक्टर पर किडनी निकालने का आरोप, दर्ज होगा केस

Thu, 11 Apr 2019 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 11 Apr 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
डॉक्टर पर किडनी निकालने का आरोप, दर्ज होगा केस
गोरखपुर। ऑपरेशन के दौरान किडनी निकाले जाने का मामला सामने आया है। कोर्ट पहुंची महिला ने डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाते हुए केस दर्ज करने की मांग की थी। मामले में एसीजेएम दीपक कुमार जायसवाल ने शाहपुर एसओ को डॉ. जेपी गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना का आदेश दिया।
विज्ञापन


महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर तीन गायत्रीपुरम कॉलोनी निवासी रीमा भारती ने कोर्ट को बताया कि उनके पेट में दर्द था। डॉ. मीना अग्रवाल के सलाह पर तीन अगस्त 2016 को उन्होंने अल्ट्रासाउंड कराया। तो दाहिने किडनी में पथरी मिली। 21 अक्टूबर 16 को एक अन्य डायग्नोस्टिक सेंटर पर भी अल्ट्रासाउंड कराया दोनों ही रिपोर्ट में दोनों किडनी मौजूद थी। इसके बाद वह इलाज के लिए फातिमा हास्पिटल में डॉ. जेपी गुप्ता के पास गई, उन्होंने ऑपरेशन की सलाह दी। 15 नवंबर 2016 को ऑपरेशन हुआ और 21 नवंबर को डिस्चार्ज कर दिया गया। 13 नवंबर 2017 को पेट में दोबारा दर्द हुआ तो अल्ट्रासाउंड कराया गया, पता चला कि एक किडनी नहीं है। जबकि 2016 की रिपोर्ट में दोनों किडनी मौजूद पाई गईं थीं। किडनी न होने की पुष्टि एक और महिला डॉक्टर की जांच में भी हुई। कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed