{"_id":"5c096ae3bdec2241ac3bcd94","slug":"11544121059-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ननिहाल आई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ननिहाल आई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म
Tue, 14 May 2019 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
Santkabir Nagar
Santkabir Nagar
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैंसर। धनघटा क्षेत्र में सोमवार शाम दो युवकों ने रास्ते से जा रही किशोरी से दुष्कर्म किया। किशोरी ने जब शोर मचाया तो आरोपी भाग निकले। शोर सुनकर अगल बगल गांव के तमाम लोग वहां पहुंच गए। सूचना पर किशोरी के परिजन भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी।
महुली क्षेत्र की एक किशोरी धनघटा क्षेत्र में अपने मामा के घर रहती है। सोमवार के शाम किशोरी ननिहाल से अपने गांव जाने के लिए अकेली पैदल घर से निकली। गांव के बाहर आई तो मामा के गांव के रहने वाले दो युवक एक बाइक पर सवार होकर उसकेे पास पहुंचे और बाइक से उसे उसके घर पहुंचाने की बात कहकर उसे बैठा लिया। कुछ दूर जाने के बाद एक सुनसान स्थान पर दोनों युवक किशोरी के साथ दुष्कर्म करके फरार हो गए। शोर मचाने पर अगल बगल के गांव के लोग वहा पहुंचे और उसकी हालत देखकर दंग रह गए। घटना की सूचना उसके घर व ननिहाल के लोगों को दी गई। जिस पर लोग पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। एसओ धनघटा रणधीर मिश्र ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी पकड़ लिए जाएंगे।