{"_id":"5ac0e7444f1c1bcb618b4ca6","slug":"11522591556-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत, एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत, एक घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Mon, 02 Apr 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद बिलखते घरवाले और इनसेट में पलटी कार।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज रफ्तार अनियंत्रित कार के पेड़ से टकराने और गड्ढे में गिरने से बांसगांव के माल्हनपार में शनिवार की देर रात एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। सभी गगहा के चवरियां बुजुर्ग गांव के रहने वाले थे। कार सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उनका बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। बड़ी बेटी की तबियत खराब होने की सूचना पर पूरा परिवार बांसगांव गया था। हादसा रात में गगहा लौटते समय हुआ।
गगहा के चवरिया बुजुर्ग निवासी मुनेश्वर शर्मा की बड़ी बेटी सोनी की शादी बांसगांव के परसा नायक गांव में हुई है। शनिवार की शाम सूचना मिली कि सोनी की तबियत खराब है। इसके बाद मुनेश्वर और उनके भाई भुआली परिवार के साथ कार से बांसगांव पहुंचे। बेटी को देखने के बाद सभी लोग देर रात कार से वापस चवरिया बुजुर्ग गांव के लिए चल दिए। इसी बीच माल्हनपार के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इसके बाद कार गहरे गड्ढे में जा गिरी।
हादसे में मुनेश्वर शर्मा, उनके दो बेटे और बेटी और भुआली की दो बेटियों की मौके पर मौत हो गई, जबकि भुआली (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद जुटे आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। बांसगांव पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एक साथ एक ही परिवार के छह लोगों की मौत से गांव में मातम पसर गया।
विज्ञापन
हादसे में इनकी हुई मौत
मुनेश्वर शर्मा (65)
राकेश (35) पुत्र मुनेश्वर
माधुरी (30) पुत्री मुनेश्वर
पंकज (25) पुत्र मुनेश्वर
खुशबू (15) पुत्री भुआली
हर्षिता (13) पुत्री भुआली
दो लाख रुपये के मुआवजे का आश्वासन
एक ही परिवार के छह लोगों की मौत की खबर सुनकर बांसगांव के विधायक डॉ. विमलेश पासवान पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने मुनेश्वर शर्मा की बेटी सोनी से बात की और परिवार को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष से भी आर्थिक सहायता दिलाने का भी भरोसा दिया।
एक साथ जलीं छह चिताएं, नम थीं सभी की आंखें
राजघाट के राप्ती तट पर एक परिवार के छह लोगों की चिताएं जलती देखकर सबकी आंखें नम हो र्गइं। गांव के लोग भी अंतिम विदाई देने पहुंचे थे। उधर, घर पर महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल था। आसपास की महिलाएं उन्हें सांत्वना दे रही थीं। मुनेश्वर के परिवार में उनकी पत्नी और बड़ी बेटी ही बची है जिसकी शादी हो चुकी है।
शनिवार की रात बांसगांव के माल्हनपार के पास पेड़ से टकराने के बाद कार गड्ढे में गिर गई थी। इस हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। यह खबर गांव में पहुंचते ही चीख-पुकार मच गई। घर से लेकर रिश्तेदारी तक में मातम छा गया। सभी घटनास्थल और मेडिकल कॉलेज की ओर दौड़ पड़े। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद राजघाट के राप्ती नदी के तट पर सभी छह लोगों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
बेसुध हो जा रहे भुआली
भाई, बेटे और बेटी की मौत से घायल भुआली सदमे में हैं। वह भी उसी कार में सवार थे, जिसमें बैठे छह लोगों की मौत हो गई। हालत गंभीर होने पर उन्हें मौत की खबर नहीं दी गई थी। उन्हें बस यही बताया गया था कि घरवालों का इलाज चल रहा है, लेकिन जैसे ही उन्हें छह लोगों की मौत की जानकारी हुई वो जोर-जोर से रोने लगे। वह रह-रहकर बेसुध हो जा रहे थे।