{"_id":"59ee032e4f1c1bce538b8d2a","slug":"11508770606-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लुटेरे गिरफ्तार, तीन घटनाओं का पर्दाफाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो लुटेरे गिरफ्तार, तीन घटनाओं का पर्दाफाश
Updated Mon, 23 Oct 2017 09:28 PM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसगांव। क्राइम ब्रांच और बांसगांव पुलिस ने संयुक्त घेराबंदी कर हरनही इलाके के तरैना से दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लूट की दो बाइक, तमंचा और नगदी भी बरामद हुआ। पूछताछ में बदमाशों ने लूट की तीन वारदात करने की बात बताई। पकड़ा गया एक बदमाश शातिर लुटेरा है।
सीओ अतुल कुमार चौबे ने कार्यालय में प्रेसवार्ता कर बताया कि सीआईयू प्रभारी अनिल उपाध्याय, एसओ बांसगांव संतोष सिंह ने रविवार रात तरैना के पास घेराबंदी कर दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान उरुवा के कोटवा निवासी मोनू पांडेय उर्फ अखंड, बांसगांव के सांवर निवासी उदवीर के रूप में हुई। दोनों के कब्जे से आठ अक्टूबर को बांसगांव और 17 अक्टूबर को सिकरीगंज से लूटी गई बाइक बरामद हुई हैं। तलाशी के दौरान दो तमंचे, कारतूस, 23 सौ रुपये नगद भी बरामद हुए। बदमाशों ने 29 सितंबर को खजनी मेें 19 हजार रुपये लूटने की बात भी स्वीकार की।
सीओ ने बताया कि उदवीर के खिलाफ बीस केस दर्ज हैं। वह बांसगांव, खजनी, गगहा, उरुवा, सिकरीगंज तथा संतकबीर नगर के महुली में लूट, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस, गैंगेस्टर के मुकदमे दर्ज हैं।