फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   स्कूटी लूटने वाले तीन अज्ञात पर केस

स्कूटी लूटने वाले तीन अज्ञात पर केस

Tue, 25 Jul 2017 08:22 PM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 08:22 PM IST
विज्ञापन
स्कूटी लूटने वाले तीन अज्ञात पर केस

विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर यूनिवर्सिटी हॉस्टल के पास सोमवार की रात दवा व्यापारी की स्कूटी लूटने के मामले में कैंट पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

मोहद्दीपुर में रहने वाले राजेश बरनवाल की भालोटिया मार्केट में दुकान है। सोमवार की रात करीब नौ बजे राजेश दुकान बंद कर स्कूटी से घर जा रहे थे। वह जब यूनिवर्सिटी हास्टल के गेट के पास पहुंचे तभी पीछे से वहां पहुंचे बाइक सवार तीन बदमाशों ने धक्का मारकर उन्हें गिरा दिया। उनके गिरते ही एक बदमाश ने तमंचा सटा दिया। विरोध करने पर पिटाई कर उनकी स्कूटी लेकर बदमाश फरार हो गए। व्यापारी ने तत्काल 100 नंबर पर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची कैंट पुलिस ने व्यापारी को साथ लेकर बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। हालांकि करीब दो घंटे के बाद पुलिस को रेल म्यूजियम के पास स्कूटी लावारिस हालत में खड़ी मिली। एसएसपी के निर्देश पर कैंट पुलिस ने व्यापारी का मेडिकल चेकअप कराके तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट और मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed