फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   कमरे में भतीजी से छेड़खानी, गिरफ्तार

कमरे में भतीजी से छेड़खानी, गिरफ्तार

Mon, 24 Jul 2017 09:36 PM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 09:36 PM IST
विज्ञापन
कमरे में भतीजी से छेड़खानी, गिरफ्तार
molestation

विज्ञापन
गोरखपुर। गगहा इलाके में रिश्ते को शर्मसार करते हुए एक युवक ने भतीजी के साथ छेड़खानी कर दी। युवती के शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला। हालांकि पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी केे खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।


गगहा इलाके के एक गांव में रविवार को युवती घर में सोई थी। उसके पिता किसी काम से गोरखपुर आए थे, जबकि मां मायके में थी। रात में किसी समय रिश्ते में चाचा लगने वाला युवक मौका पाकर युवती के कमरे में पहुंच गया और उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। युवती के शोर मचाने पर गांव के लोग जुट गए। इसी बीच आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। इसी दौरान किसी ने छेड़खानी की सूचना कंट्रोल रूम को दे दी। रात को ही पुलिस गांव में पहुंच गई और आरोपी गिरफ्तार कर लिया। सोमवार की सुबह युवती के पिता थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ छेड़खानी की तहरीर दी। इंस्पेक्टर गगहा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed