फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   कच्ची शराब पर छापेमारी, विरोध में हाइवे जाम

कच्ची शराब पर छापेमारी, विरोध में हाइवे जाम

Fri, 21 Jul 2017 02:05 AM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
कच्ची शराब पर छापेमारी, विरोध में हाइवे जाम

विज्ञापन
जंगल कौड़िया (गोरखपुर)। जिले की सभी थाना पुलिस ने एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज के आदेश पर कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाया। पीपीगंज के रायपुर भौनाबारी गांव में कार्रवाई करने गई पुलिस के खिलाफ लोग सड़क पर उतर आए। गांव के कुछ लोगों ने पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए हाइवे जाम कर दिया। पुलिस ने समझा-बुझाकर कर मामले को शांत कराया। उधर, पुलिस का कहना है कि शराब के कारोबार से जुड़े लोगों ने ही हाइवे जाम किया था। एक-एक की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

बृहस्पतिवार की देर शाम पुलिस गांव में कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई करने लगी। वहां पर पुलिस को 50 लीटर शराब मिली। इसके बाद ही गांव के लोग उग्र हो गए और हाइवे पर आ गए। करीब आधे घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। अन्य इलाकों में भी कार्रवाई की गई है। सीओ गोरखनाथ चारु निगम ने शहर के गोरखनाथ इलाके में दबिश दी। चार लोगों को हिरासत में लेने के साथ ही बोतलों में भरकर रखी गई शराब बरामद की गई। यहां से पुलिस ने चार लोगों को जेल भेज दिया। तिवारीपुर के थानेदार संजय कुमार सिंह ने कार्रवाई की। जमीन के अंदर शराब दबाकर रखी गई थी। पुलिस ने कई धंधेबाजों को हिरासत में भी लिया। सीओ खजनी समीक्षा यादव ने ईंट भट्ठे पर दबिश देकर शराब बरामद की। गगहा थानेदार गौरव सिंह के नेतृत्व में दबिश देकर सौ लीटर से ज्यादा शराब नष्ट करने के साथ ही लहन बरामद हुआ। सीओ चौरीचौरा रचना मिश्रा की अगुवाई में झंगहा पुलिस ने मंगलपुर गांव से कई क्विंटल लहन और शराब बरामद की। एक खेत में शराब का धंदा चल रहा था। उधर, एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने कहा कि कच्ची शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed