{"_id":"5b899a2342c792466c101a3b","slug":"111535744547-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात पर हत्या और लूटपाट का केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अज्ञात पर हत्या और लूटपाट का केस दर्ज
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Updated Sat, 01 Sep 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
एफआईआर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसगांव (गोरखपुर)। बलुआ गांव में मालती की हत्या के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को अज्ञात के खिलाफ हत्या और लूट का केस दर्ज किया है। मारी गई महिला के देवर ने पुलिस को तहरीर दी थी। शुक्रवार को एसपी साउथ ज्ञानप्रकाश चतुर्वेदी फोरेंसिक और डॉग स्कावाड टीम के साथ महिला के घर दोबारा पहुंचे और जानकारी जुटाई। वहीं पुलिस सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
पुलिस का मानना है कि हत्या के बाद लूटपाट दिखाने के लिए सामान को बिखेर दिया गया। महिला या फिर उसके परिवार से हुए किसी तरह के पुराने विवादों के बारे में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
बुधवार देर रात को बदमाशों ने बांसगांव के बलुआ उर्फ गोपालपुर गांव के घर में अकेली रह कर टॉफी और बिस्कुट की दुकान चलाने वाली मालती देवी (60) की गला दबाकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
महिला के पति भृगुनाथ काफी दिनों से पंजाब में मजदूरी करते हैं। बेटे विक्की और हरिश्चंद्र भी लुधियाना में ही रहते हैं। बृहस्पतिवार की सुबह दुकान न खुलने पर आसपास के लोग जब पहुंचे तो उन्हें मालती का शव दिखा। घर में बिखरे सामान से लूट की भी आशंका जताई जा रही थी। महिला के गले से मंगलसूत्र, कान की बॉली, पॉयल भी गायब थी। पड़ोसियों के मुताबिक मालती देवी ये गहने हमेशा पहने रहती थीं।