{"_id":"5be5dee0bdec2269a2078bc6","slug":"101541791456-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखा जलाने पर किशोर की चाकू मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पटाखा जलाने पर किशोर की चाकू मारकर हत्या
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Updated Sat, 10 Nov 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। दिवाली पर पटाखा जलाने से नाराज पट्टीदार ने दिलीप (17) की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। यही नहीं, उसने बचाने पहुंचे पिता, मां और चाचा को भी चाकू से हमला कर घायल कर दिया। तीनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
घटना बुधवार की देर रात हुई। पुलिस ने मां गुड्डी की तहरीर पर अखिलेश, केशव और जगदीश पर हत्या, हत्या की कोशिश और बलवा की धाराओं में केस दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।
चिलुआताल इलाके के खड़िया गांव निवासी दिलीप के घर वालों से उनके पड़ोसी से विवाद चल रहा है। दोनों घरों की महिलाओं में दस दिन पहले किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसे लेकर तनाव चल ही रहा था कि दिवाली की रात पटाखा जलाने पर एक बार फिर दोनों परिवारों के बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन
ऐसे में पट्टीदारों ने गांव के बाहर वाले घर जा रहे मोहन के बेटे दिलीप पर चाकुओं से हमला कर दिया। इसकी जानकारी जब मोहन को हुई तो वह बेटे को बचाने पहुंचे, लेकिन हमलावरों ने उन्हें भी चाकू मार दिया। मां और चाचा को भी उन्होंने लहूलुहान कर दिया। मेडिकल कॉलेज में भर्ती मोहन की हालत नाजुक बनी हुई है। उसके पेट, सीने समेत पांच जगह घाव हैं।