{"_id":"571920a04f1c1ba06e8b4b16","slug":"cash-machine","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरबीआई का ‘इंकार’, एटीएम में हुए बेकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरबीआई का ‘इंकार’, एटीएम में हुए बेकार
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Updated Sat, 23 Apr 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
बैलेंस न होने से ठप रहा एचडीएफसी का पटेलनगर स्थित एटीएम बूथ।
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर। भारतीय रिजर्व बैंक से रुपये नहीं मिलने की वजह से अधिकतर एटीएम बेकार हो गए हैं। बृहस्पतिवार को भी एटीएम पर ‘कैश नहीं है’ का बोर्ड लटका रहा और लोग मायूस होकर लौटे।
बृहस्पतिवार को भी शहर के अधिकांश इलाकों में एटीएम की स्थिति पिछले कई दिनों की तरह ‘कैशलेस’ बनी रही। रकम नहीं होने की वजह से अधिकांश एटीएम में ताले लटके रहे और जहां कैश था उनमें लोगों की कतार लगी रही। स्थिति यह रही कि एक एक घंटे लाइन में लगे होने के बाद लोग अपने खाते से रकम निकाल पा रहे थे। हालांकि एसबीआई जोन एक के क्षेत्रीय प्रबंधक कमलेश कुमार राय ने कहा कि यहीं की व्यवस्था से बृहस्पतिवार को एटीएम की स्थिति कुछ ठीक रही। हालांकि आरबीआई से बृहस्पतिवार को कोई रकम नहीं मिल सकी है।