फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ask adamant about the generosity shown

मांगों को लेकर अड़े तो दरियादिली भी दिखाई

Tue, 31 May 2016 08:14 PM IST
शिवम सिंह
शिवम सिंह Updated Tue, 31 May 2016 08:14 PM IST
विज्ञापन
ask adamant about the generosity shown
मेडिकल कॉलेज
शिवम सिंह 
विज्ञापन

गोरखपुर। अक्सर तीमारदारों से मारपीट कर सुर्खियों में रहने वाले डॉक्टर मंगलवार को रहम दिल नजर आए। मंगलवार को उनकी सख्ती ऐसी थी कि ओपीडी, इमरजेंसी सब कुछ ठप करा दिया मगर वहीं पर जब उनके सामने ऐसा मरीज आया जिसकी जान जोखिम में थी तो डॉक्टर रहम दिल भी हुए। पेट में राड घुस जाने के बाद आई किशोरी को न सिर्फ भर्ती किया गया बल्कि डॉ. लवकुश ने उसकी सर्जरी कर जान भी बचा ली। इसी तरह 46 मरीज इमरजेंसी ठप होने के बावजूद भर्ती किए गए और उनका उपचार चल रहा है। 

कुशीनगर जिले के तुर्कपट्टी के रहने वाले नंदलाल चौरसिया की 16 वर्षीय बेटी मंगलवार की सुबह आम तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ गई थी। पेड़ से गिरी तो एक सरिया पेट में घुस गया। घर वाले सरकारी एंबुलेंस की मदद से उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। पहले तो डॉक्टरों ने भर्ती करने से ही इंकार कर दिया मगर बाद में उसे भर्ती कर सर्जरी करके जान भी बचा ली।
विज्ञापन


महराजगंज की सावित्री के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। ट्रॉमा सेंटर में बेटी के साथ पड़ी सावित्री को एक घंटे बाद डॉक्टरों ने देखा। सावित्री को भी डॉक्टरों ने भर्ती कर लिया। वहीं वार्डों में भर्ती मरीजों को देख रहे सीनियर डॉक्टरों को भी जूनियर डॉक्टरों ने नहीं रोका और खुद भी वार्डों में पहले से भर्ती मरीजों को देखते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed