फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ambulance driver beat to attendents, patients died

स्ट्रेचर के विवाद में घायल की मौत

Sun, 29 May 2016 09:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 29 May 2016 09:03 PM IST
विज्ञापन
Ambulance driver beat to attendents, patients died
एंबुलेंस
जिला अस्पताल में शनिवार की देर रात स्ट्रेचर को लेकर 108 एंबुलेंस के चालक और तीमारदार में मारपीट हो गई। आरोप है कि एंबुलेंस में रखा स्ट्रेचर देने से चालक ने इन्कार कर दिया, जिससे मरीज को इमरजेंसी तक पहुंचाने में देरी हुई और उसकी मौत हो गई। इस दौरान उनके चचेरे भाई से भी चालक उलझ गया और उनका मोबाइल तोड़ दिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बेलीपार थाना क्षेत्र के विस्टौली खुर्द निवासी 25 वर्षीय नितेश यादव शनिवार की रात करीब 8:30 बजे कसिहार के पास सड़क हादसे में घायल हो गए थे। उनके एक साथी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नितेश को इलाज के लिए 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। लेकिन इमरजेंसी के बाहर स्ट्रेचर नहीं मिलने पर घर वाले परेशान हो गए।
विज्ञापन


उन्होंने एंबुलेंस चालक से स्ट्रेचर लाने को कहा लेकिन उसने इन्कार कर दिया। इसी बीच एंबुलेंस के अंदर ही नितेश की मौत हो गई। मौत के बाद उनका चचेरा भाई पत्रकार सिकंदर यादव परेशान हो गया और विरोध करने लगा तो एंबुलेंस चालक ने अपने साथियों को बुलाकर सिकंदर का मोबाइल तोड़ दिया और उनकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर वालों का कहना है कि चालक अगर स्ट्रेचर दे देता तो नितेश की जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed