फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   गीडा क्षेत्र में भी जमीन की कीमत आसमान पर

गीडा क्षेत्र में भी जमीन की कीमत आसमान पर

Tue, 23 Sep 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
Gorakhpur Updated Tue, 23 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) क्षेत्र में भी जमीन की कीमत आसमान छूने लगी है। स्थिति यह है कि शहर की तुलना में यहां के एक प्लॉट की बोली गीडा की ओर के निर्धारित कीमत से डेढ़ गुना अधिक लगाई गई है। सेक्टर 13 स्थित एक प्लॉट के लिए एक व्यक्ति ने 62 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर से भी ज्यादा की बोली लगाई है। गीडा क्षेत्र के उद्यमी ही नहीं प्रॉपर्टी डीलर भी जमीन की कीमत इतनी ज्यादा होने पर हैरानी जता रहे हैं।
विज्ञापन

अभी हाल में ही गीडा (गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण) ने बोली के जरिए 151 कमर्शियल प्लॉटों का आवंटन किया। इन प्लॉटों के लिए गीडा ने 18 हजार रुपये प्रति मीटर की दर निर्धारित की थी, लेकिन कुछ प्लॉटों की बोली तीन गुना से भी ज्यादा लगाई गई। पिपरौली रोड की तरफ सेक्टर 13 के एक प्लॉट के लिए 62,500 रुपये प्रति वर्ग मीटर की बोली लगाई गई। प्रॉपर्टी डीलर पंकज श्रीवास्तव के अनुसार शहर में अभी कमर्शियल प्लॉटों की दर 40 से 50 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर के करीब है। तारामंडल रोड पर यह दर 40 से 45 हजार रुपये है। गीडा में एक कॉमर्शियल प्लॉट के लिए 62,500 रुपये प्रति वर्ग मीटर की बोली काफी ज्यादा है।
विज्ञापन

वहीं चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के सचिव आरएन सिंह ने कहा कि सेक्टर 13 में एक प्लॉट के लिए 62,500 रुपये प्रति वर्ग मीटर की लगाई गई बोली अप्रत्याशित है। हालांकि व्यवसायिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो इसे घाटे का सौदा नहीं कहा जा सकता है। लेकिन गीडा में जमीन की यह अब तक की सबसे ज्यादा कीमत है। हालांकि कुछ प्लॉटों का आवंटन बेस प्राइज पर भी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गीडा ने इन 151 कमर्शियल प्लॉटों के लिए बेस प्राइज 18 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर निर्धारित थी, लेकिन एक प्लॉट के लिए 62,500 रुपये की बोली लगाई गई है।
- एके सिंह, प्रबंधक संपत्ति गीडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed