फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   खातों से रुपये चुराने वाला गिरोह शिकंजे में

खातों से रुपये चुराने वाला गिरोह शिकंजे में

Sun, 02 Mar 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
Gorakhpur Updated Sun, 02 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। बैंक एकाउंट से रुपये गायब करने वाला एक गिरोह पुलिस के शिकंजे में आ गया है। सूत्र बताते हैं कि तीन युवक हिरासत में लिए गए हैं। उनके पास से बीस एटीएम कार्ड और 50 हजार से अधिक नकदी बरामद हुई है। उनके साथियों की तलाश में दबिश जारी है। हालांकि पुलिस अधिकारी अभी इस मामले में कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं। उधर, शनिवार को भी एक व्यक्ति को फोन कर जालसाज ने एटीएम कार्ड का नंबर पूछा। मना करने पर फोन करने पर गालियां देनी शुरू कर दीं।
विज्ञापन

दो महीने के भीतर बैंक एकाउंट हैक कर लोगों के खाते से रुपये निकालने की करीब दो दर्जन घटनाओं ने पुलिस को परेशान कर दिया है। साइबर क्राइम की तफ्तीश में पुलिस की कमजोरी का फायदा उठाकर बदमाश लगातार वारदातों को अंजाम देने में लगे हैं। ठगी के शिकार लोगों से पूछताछ और बैंक से हासिल ब्यौरे के सहारे जांच में जुटी पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई है। सूत्रों की मानें तो राजघाट पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है, जिनके पास से 22 एटीएम कार्ड बरामद होने की सूचना है। आरोपियों के पास 50 हजार से अधिक नकदी भी मिली है। सूत्र बताते हैं कि दिल्ली और बिहार से संचालित गिरोह की तलाश में पुलिस टीम दबिश देने में जुटी है। उधर, साइबर क्राइम की इस तरह की बढ़ती घटनाएं देख एसटीएफ को भी पड़ताल में लगाया गया है। जो कि अपने स्तर से मामलों की तफ्तीश में लगी है। शनिवार को भी शाहपुर इलाके के एक व्यक्ति के पास जालसाज ने फोन कर एटीएम कार्ड का नंबर पूछा। व्यक्ति के मना करने और फोन करने वाले को जालसाज बताने पर फोन करने वाले ने गालियां देनी शुरू कर दीं। इस पर व्यक्ति ने फोन काट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed