{"_id":"67-53628","slug":"Gorakhpur-53628-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"घबराएं नहीं, मन से करें परीक्षा की तैयारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घबराएं नहीं, मन से करें परीक्षा की तैयारी
Gorakhpur
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। एडी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं को काउंसिलर ने परीक्षा के नाम से घबराने के बजाय मनोयोग से पढ़ाई करने की सलाह दी। कहा कि सभी विषयों को महत्वपूर्ण मानते हुए एकाग्र होकर पढ़ाई करने से छात्र परीक्षा के तनाव से बच सकते हैं।
मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र के मनोवैज्ञानिक कविराज कुमार ने एडी इंटर कॉलेज में छात्राओं की काउंसिलिंग के दौरान ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों को निश्चित समयावधि में हल कर अपनी क्षमताओं की परख करनी चाहिए। याद की गई सामग्री भूलने पर उसे लिख कर याद करना चाहिए। जटिल विषय को टुकड़ों में बांट कर याद करना चाहिए। सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा की तैयारी करनी चाहिए। काउंसिलिंग के दौरान उन्होंने छात्राओं को पढ़ाई के दौरान ध्यान केंद्रित करने के लिए रुचि के साथ पढ़ाई करने और पढ़ाई को बोझ नहीं समझने की सलाह दी। अच्छे परीक्षा परिणाम के लिए उन्होंने टाइम मैनेजमेंट पर भी ध्यान देने की सलाह दी। प्रधानाचार्य मनोरमा यादव ने छात्राओं को लक्ष्य निर्धारित कर उसे हासिल करने के लिए प्रयत्न करने की सलाह दी।