{"_id":"44767","slug":"Gorakhpur-44767-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरी रात बिजली कटौती का फरमान वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरी रात बिजली कटौती का फरमान वापस
Gorakhpur
Updated Wed, 18 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। बिजली कटौती का शेड्यूल एक बार फिर बदल गया है। ‘अमर उजाला’ में खबर छपने के बाद गोरखपुर के जनप्रतिनिधियों के दबाव में पावर कारपोरेशन के चेयरमैन अवनीश अवस्थी ने देर रात बिजली कटौती का फरमान वापस ले लिया है। चेयरमैन अवस्थी ने बताया कि अब गोरखपुर में दोपहर बाद तीन बजे से छह बजे तक और रात में आठ बजे से दस बजे तक कटौती की जाएगी। हालांकि आदेश में यह जिक्र नहीं किया गया है कि यह कटौती कब तक के लिए है। आदेश में है कि अगले आदेश तक यह शेड्यूल जारी रहेगा।
सोमवार की देर रात ‘अमर उजाला’ को जानकारी मिली की 17 जुलाई से 31 अगस्त तक के लिए गोरखपुर की बिजली कटौती का शेड्यूल बदल दिया गया है। कटौती रात दस बजे से बारह बजे और एक बजे से भोर में चार बजे तक होगी। खबर छपने के बाद गोरखपुर में हड़कंप मच गया। लोगों ने पावर कारपोरेशन की इस फैसले पर कड़ी नाराजगी जताई।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और यूपी पार्लियामेंट्री बोर्ड सदस्य डा. केसी पांडेय ने पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक अवनीश अवस्थी से बात की। उन्होंने रात्रिकालीन कटौती के आदेश पर फिर से विचार की मांग की। सपा के वरिष्ठ नेता जफर अमीन डक्कू ने सुबह ‘अमर उजाला’ में खबर छपने के बाद कटौती को गैर मुनासिब बताया। उन्होंने कहा कि इस आदेश से पूरी रात आम नागरिक सो नहीं पाएंगे। बच्चे सुबह स्कूल भी नहीं जा पाएंगे। रमजान के महीने में नमाज और सेहर के वक्त भी बिजली गुल रहेगी। उन्होंने कहा कि वह कटौती रुकवाने के लिए लखनऊ जाएंगे और मो. आजम खान को ज्ञापन सौंपकर कटौती बंद कराने की मांग करेंगे। महानगर समाजवादी पार्टी के आफताब अहमद ने भी कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन
‘अमर उजाला’ का आभारी हूं : आरएमडी
भाजपा विधायक दल के मुख्य सचेतक व नगर विधायक डा. राधा मोहन दास अग्रवाल ने कटौती के नए शेड्यूल की खबर छापने पर ‘अमर उजाला’ को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यदि खबर नहीं छपती तो उन्हें जानकारी ही नहीं हो पाती। उन्होंने कहा कि खबर पढ़ने के बाद उन्होंने पावर कारपोरेशन के चीफ इंजीनियर लखनऊ से बात की। उन्होंने बताया कि कटौती का आदेश पूरे प्रदेश के लिए है। इस पर नगर विधायक ने कहा कि यदि आदेश पूरे प्रदेश के लिए था तो इसे लखनऊ से जारी करना चाहिए था। चीफ इंजीनियर द्वारा ऊपर के आदेश पर कटौती की बात पर नगर विधायक डा. अग्रवाल ने चेयरमैन अवनीश अवस्थी से बात की। चेयरमैन ने नए शेड्यूल को बदलने की बात कही।
नया शेड्यूल लागू
बिजली कटौती का नया शेड्यूल गोरखपुर के अफसरों को रात 9.30 बजे मिला। चीफ इंजीनियर पीके शर्मा ने बताया कि नए शेड्यूल को तत्काल लागू कर दिया गया है। रात में आदेश मिलने के बाद आधे घंटे के लिए कटौती की गई।
लेकिन इमरजेंसी कटौती का क्या
पावर कारपोरेशन के शेड्यूल के मुताबिक गोरखपुर में पांच घंटे की कटौती होगी। लेकिन इस कटौती के अलावा इमरजेंसी कटौती के नाम पर कितनी देर बिजली गुल रहेगी इसके बारे में कोई बताने वाला नहीं है। मंगलवार को दिन में कटौती का आदेश नहीं था लेकिन दोपहर तकरीबन 12 बजे बिजली चली गई और आयी तकरीबन ढाई घंटे के बाद। विभाग के जिम्मेदारों का कहना है कि इस इमरजेंसी कटौती के बारे में सिर्फ लखनऊ से ही पता चल सकता है। लखनऊ से कटौती के कुछ समय पहले कोड से सूचना दी जाती है। इसके बाद तय किए गए क्षेत्रों में बिजली काट दी जाती है।