फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   स्वस्थ महिलाओं से ही बनेगा सेहतमंद परिवार : डॉ. प्रियंका

स्वस्थ महिलाओं से ही बनेगा सेहतमंद परिवार : डॉ. प्रियंका

Tue, 11 Jun 2019 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
स्वस्थ महिलाओं से ही बनेगा सेहतमंद परिवार : डॉ. प्रियंका
बरहज के महेन पीएचसी पर अपराजिता के तहत महिला स्वास्थ्य जागरुकता कार्यक्रम को संबोधित करतीं डॉ.प्रियंका शाही और उपस्थित महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
बरहज। क्षेत्र के महेन गांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ के ‘अपराजिता’ अभियान के तहत महिला स्वास्थ्य जागरूकता गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें चिकित्सकों ने महिलाओं को अपने और परिवार के सेहत की देखभाल के लिए जागरूक किया। सशक्त बनकर समाज को नई दिशा देने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

बतौर मुख्य अतिथि डॉ. प्रियंका शाही ने कहा कि सशक्त समाज और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की अहम भूमिका है। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को खानपान की सावधानियां, दिनचर्या, व्यायाम, छात्राओं को सही डॉयट, जच्चा-बच्चा की देखभाल, शिशु कल्याण आदि की जानकारी दी। कहा कि महिलाएं खुद स्वस्थ रहेंगी तभी अपने परिवार को सेहतमंद रख सकेंगी। डॉ. आरपी यादव ने महिलाओं के लिए सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि गर्भवती महिलाओं को चिकित्सकीय परामर्श के साथ सेहत का ख्याल रखने की जरूरत है। डॉ. एसपी गुप्त ने गर्भवती महिलाओं को प्रसव से पूर्व और बाद होने वाले टीकाकरण की जानकारी दी। साफ-सफाई को सौ बीमारियों की एक दवा बताया। इस दौरान मीना देवी ने कहा ग्रामीण महिलाएं जानकारी के अभाव में सेहत के प्रति बेपरवाह रहती हैं। ऐसे आयोजनों से उनमें जागरूकता आएगी, जिससे स्वस्थ समाज की संकल्पना साकार होगी। पुष्पा देवी ने कहा बेटियों की शिक्षा और उनके स्वास्थ्य के बारे में दी गई जानकारी प्रशंसनीय है। सभी को बच्चे और बच्चियों में अंतर नहीं रखना चाहिए। तभी समाज सशक्त होगा। अनीता यादव ने कहा महिला स्वास्थ्य की विविध जानकारियों से अंजान थी। दैनिक जीवन शैली में ही बदलाव कर हम तमाम बीमारियों से दूर रह सकते हैं। यह जागरूकता जरूरी है। देवता देवी ने कहा गांव की ज्यादातर महिलाओं को एनीमिया, टीकाकरण आदि के बारे में जानकारी ही नहीं रहती। इस कार्यक्रम में इसके बारे में काफी कुछ जानने को मिला है।
विज्ञापन


यह लोग मौजूद रहे
महेन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित महिला स्वास्थ्य जागरूकता गोष्ठी में डॉ. एसके मल्ल, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक भानुप्रताप सिंह, यशवंत सिंह, डॉ. मनसा गुप्ता आदि ने संबोधित किया। इस दौरान अजीत शर्मा, सुप्रिया सिंह, संगीता मौर्या, रूबी राय, धर्मवीर, ज्योति, पूनम यादव, एचआई खुर्शीद आलम, एचएस अंजनी सिंह, शौकत अली आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed