{"_id":"5a6f531a4f1c1b8a268b7246","slug":"81517245210-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 दिनों से एसबीआई खुनुवा में कैश नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 दिनों से एसबीआई खुनुवा में कैश नहीं
siddharthnagar
Updated Mon, 29 Jan 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
रकम मिलने की आस में एसबीआई की खुनवा शाखा में बैठे लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोहरतगढ़(सिद्धार्थनगर)। एसबीआई शाखा खुनुवा में 15 दिनों से कैश की किल्लत से उपभोक्ता परेशान हैं। बैंक के बाहरी गेट पर नो कैश का बोर्ड लगाकर इतिश्री कर ली है। वहीं खाताधारक सारा कामकाज छोड़कर रकम के इंतजार में दिनभर बैंक में खड़े रहते हैं।
सोमवार को रकम की आस में बैंक पहुंचे मेहनूपार निवासी रामानंद त्रिपाठी ने बताया कि पेंशन की रकम के लिए बैंक में पिछले 15 दिनों से आ रहे हैं और कैश न होने से उन्हें निराश लौटना पड़ रहा है। साथ आई बहू गीता त्रिपाठी ने बताया कि रकम न मिलने से ससुर का इलाज व रोजमर्रा की खर्च में समस्या उत्पन्न हो गई है। बैंककर्मी नेटवर्क और कैश न होने की बात कह रहे हैं।
इटवा भाट गांव निवासी किसलावती ने बताया कि बेटी का गौना कराने के लिए बाजार से सामान खरीदना है। रुपया बैंक में जमा है। बैंक से रुपया न मिलने के कारण खरीदारी नहीं हो पा रही है। दो हफ्ते से बैंक आ रहे हैं, लेकिन रुपया अब तक नहीं मिला। इसी गांव की निवासी सुनरी ने बताया कि दवा कराने के लिए रुपया निकालने आई थी, लेकिन बैंक में कैश न होने से खाली हाथ लौट रहे हैं।
विज्ञापन
डोहरिया गांव निवासी सुभावती, पड़हवा निवासी गौरी, भदवा निवासी सावित्री, कमरुन्निशां, करहिया निवासी गीता, बगुलहवा निवासी आसमा खातून आदि ने बताया कि घर खर्च व अन्य जरूरतों के लिए बैंक से रुपया निकालने आईं थी। बैंक में पिछले 15 दिनों से कैश नहीं मिल रहा है। नेटवर्क भी यहां पर अक्सर फेल रहता है। बैंक में मौजूद अकाउंटेंट प्रदीप कुमार ने बताया कि शाखा प्रबंधक छुट्टी पर हैं। बैंक में कैश उपलब्ध नहीं हैं और सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण नेटवर्क की समस्या अक्सर बनी रहती है। उच्चाधिकारियों को भी इससे अवगत करा दिया गया है। जल्द ही कैश आने की उम्मीद है।