{"_id":"59877c4a4f1c1b671c8b487b","slug":"61502051402-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर नदारद, एक घंटे इलाज को तड़पे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर नदारद, एक घंटे इलाज को तड़पे घायल
Updated Mon, 07 Aug 2017 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। कौड़राम से सवारी लेकर गोला जा रही जीप हादसे का शिकार हो गई। गोला थानाक्षेत्र के बर्राह चौराहे के पास टायर फटने से जीप गड्ढे में जा गिरी। हादसे में गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्री को सीएचसी लाया गया तो दोनों ही अस्पताल की अव्यवस्था का शिकार हो गए। डॉक्टर के न होने से एक घंटे तक दोनों इलाज के लिए तड़पते रहे। बाद में पहुंचे डॉक्टर ने पिता को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
गोला प्रतिनिधि के मुताबिक जीप कौड़ीराम से सवारी लेकर गोला जा रही थी। उसकी गति काफी तेज थी। बर्राह चौराहे के पास जीप का टायर फट गया, जिससे जीप अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकराने के बाद पास ही स्थित गड्ढे में जा गिरी। हादसे में जीप सवार भरसड़ा, गोला के नई बस्ती निवासी विंदेश्वरी (52) और उनकी बेटी स्नेहा (33) गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने जीप में सवार लोगों को किसी तरह से बाहर निकाला और सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला ले गए। लेकिन वहां कोई चिकित्सक मौजूद नहीं था। करीब एक घंटे तक दोनों घायल इलाज के लिए तड़पते रहे। बाद में डॉक्टर के न होने की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई, जिसके बाद पहुंचे डॉक्टर ने उपचार किया। विंदेश्वरी की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई थीं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।