फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   हादसे में बेटे की मौत, मां घायल

हादसे में बेटे की मौत, मां घायल

Mon, 07 Aug 2017 12:12 AM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
हादसे में बेटे की मौत, मां घायल
पौली(संतकबीरनगर)। धनघटा क्षेत्र के राम जानकी मार्ग पर खेवसिया गांव के पास रविवार को ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार किशोर की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठी मां मामूली रूप से घायल हो गई। बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मर्चा गांव निवासी होमगार्ड के जवान राजनरायन का 13 वर्षीय बेटा रामअनुज उर्फ गोलू अपनी मां संयोगिता देवी को साइकिल पर बैठाकर इलाज कराने के लिए पौली जा रहे थे। अभी मां- बेटे खेवसिया मोड़ पर पहुंचे ही थे। ट्रक ने उन्हें अपने चपेट में ले लिया। इससे रामअनुज ट्रक के पहिए के नीचे आ गया और उसकी मां दूर जाकर गिरी। मामूली रूप से घायल मां अपने बेटे की हालत देख चिल्लाई तो अगल बगल मौजूद लोग दौड़ कर पहुंच गए और ट्रक चालक वाहन रोक दिया। सूचना मिलने पर तत्काल पौली चौकी इंचार्ज श्रवण यादव सहयोगियों के साथ पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद पुलिस ने ट्रक को भी कब्जे में ले लिया। तहरीर मिलने पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बेटे की मौत से मां सदमे में
पौली। ट्रक की चपेट में आने से अपनी आंखों के सामने बेटे की दर्दनाक मौत देख मां संयोगिता सदमे में है। वहीं रक्षाबंधन से ठीक पहले बड़े भाई की मौत से बहन गमगीन हो गई थी। वह बस यही रट लगा रही थी कि भगवान ने उसके भाई को क्यों छीन लिया। मर्चा गांव निवासी राजनारायण के तीन बच्चों में रामअनुज उर्फ गोलू सबसे बड़ा था। कक्षा छह में पढ़ाई करने के साथ ही वह घर के कार्यों में भी हाथ बंटाता था। वह मां का इलाज कराने साइकिल पर बैठा कर पौली जा रहा था कि ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। बेटे की मौत का सदमा मां को इस तरह लगा की वह अचेत हो गई। लोगों ने उठाकर उसे किसी तरह घर पहुंचाया तो दस वर्षीय बेटी खुशी और आठ वर्षीय छोटे बेटे अनूप मां की हालत देखकर और भाई के मौत की सूचना पर विलाप करने लगे। रक्षा बंधन के ठीक एक दिन पहले बडे़ भाई की मौत पर बहन खुशी का रो रोकर बुरा हाल था। बस्ती जिले के लालगंज थाने में ड्यूटी करने गए होमगार्ड राजनारायण घर पर विपत्ति का पहाड़ टूट जाने की सूचना पर पहुंचे तो वह भी दहाड़ मारकर फफक उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed