फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   नंदानगर क्रासिंग के बजट का रास्ता खुला

नंदानगर क्रासिंग के बजट का रास्ता खुला

Tue, 18 Jul 2017 01:47 AM IST
Updated Tue, 18 Jul 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
नंदानगर क्रासिंग के बजट का रास्ता खुला

विज्ञापन
राजन राय
गोरखपुर। नंदानगर रेलवे क्रासिंग के नीचे प्रस्तावित अंडरपास की डिजाइन में संशोधन किया गया है। अब अंडरपास क्रासिंग के दोनों ओर बनेगा। ढाई मीटर की ऊंचाई के दो बंकर बनाए जाएंगे। इसमें 16 करोड़ रुपये की लागत आएगी। रेलवे ट्रैक के नीचे बनने वाले बंकर का खर्च यूपी सरकार को वहन करना होगा। सूत्रों की मानें तो प्रदेश सरकार ने अपनी सहमति दे दी है। जल्द ही आला अफसरों के बीच आखिरी दौर की वार्ता हो सकती है।
पहले क्रासिंग पर ओवरब्रिज बनाने की योजना थी लेकिन एयरफोर्स ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर मना कर दिया। इसके बाद क्रासिंग पर अंडरपास की संभावना तलाशी गई। रेलवे और नगर निगम के अधिकारियों ने सर्वे कर प्रस्ताव तैयार किया। बाद में प्रस्ताव में रेलवे ने संशोधन कर दिया। क्रासिंग के नीचे अंडरपास बनाने से ऊंचाई कम मिल रही है और हमेशा जलजभराव की समस्या बनी रहेगी। नई डिजाइन में क्रासिंग के उत्तर और दक्षिण दिशा में रेलवे की काफी जमीन है। रेलवे ट्रैक कालोनी की सड़क से काफी ऊंचाई पर है। ऐसे में सीमित ऊंचाई वाला अंडरपास बनाने पर मुहर लग गई है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि इसका प्रस्ताव यूपी सरकार को भेजा गया है। चूंकि क्रासिंग बंद नहीं की जा रही है इसलिए पूरा खर्च राज्य सरकार को ही उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन

इनसेट
खर्च देने में रेलवे ने खड़े किए हाथ
गोरखपुर। रेलवे क्रासिंग के नीचे दो बंकर बनाने में आठ करोड़ की लागत आएगी। यह निर्माण रेलवे कराएगा लेकिन इसका खर्च देने में रेलवे ने हाथ खड़े कर दिए हैं। दोनों तरफ एप्रोच बनाने में भी आठ करोड़ की लागत आएगी। इसे भी प्रदेश सरकार को ही वहन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
सूर्यकुंड व तरंग अंडरपास पर रिपोर्ट मांगी
गोरखपुर। सूर्यकुंड और तरंग रेलवे क्रासिंग पर अंडरपास बनाने के लिए रेलवे ने शासन से फिजिबिल्टी रिपोर्ट मांगी है। रेल प्रशासन ने अपनी रिपोर्ट में दोनों क्रासिंग के पास गहरा नाला होने का जिक्र किया है। शासन से पूछा गया है कि अंडरपास का अप्रोच किस तरह बनाया जाएगा। क्या इसे नाले के नीचे से बनाने की गुंजाइश है। रिपोर्ट के बाद रेलवे कार्ययोजना के लिए सर्वे करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed