फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   टालमटोल नहीं, निपटाना होगा भूमि विवाद

टालमटोल नहीं, निपटाना होगा भूमि विवाद

Wed, 21 Mar 2018 07:26 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Wed, 21 Mar 2018 07:26 PM IST
विज्ञापन
टालमटोल नहीं, निपटाना होगा भूमि विवाद
एसएसपी शलभ माथुर ने बुधवार को पुलिसकर्मियों के साथ क्राइम मीटिंग की। जिले में भूमि विवादों की बढ़ती संख्या का मामला उठा तो एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को विवादित मामलों को चिन्हित कर राजस्व टीम के साथ जाकर हर शनिवार को निपटारा कराने का आदेश दिया। हिदायत दी कि पुलिस और प्रशासन के बीच फरियादी चक्कर न काटें। सिर्फ रिपोर्ट लगाकर काम पूरा न समझे, टालमटोल की बजाए कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन


एसएसपी ने साफ कहा कि खनन के मामलों से थाना पुलिस दूर रहेगी। इस बारे में सूचना देगी और वरिष्ठ अफसरों के आदेश पर ही प्रशासनिक टीम के साथ जाकर कार्रवाई करेगी। उन्होंने थानों पर शांतिभंग या एनसीआर दर्ज होने परतत्काल कार्रवाई का भी आदेश दिया।
विज्ञापन


एसएसपी ने कहा कि भूमि विवाद मामलों का रजिस्टर तैयार कर, तहसील दिवस के दिन इनको चिन्हित किया जाए कि किन मामलों में प्रशासनिक टीम की जरूरत है और कहां पर पुलिस की मौजूदगी होनी चाहिए। सीओ को आदेश दिया गया है कि वह चार्जशीट, फाइनल रिपोर्ट तत्काल कोर्ट भिजवा दें। कहा कि बीट सिपाही, दरोगा को अपने अपने इलाके में जाना होगा, इसकी नियमित मानीटरिंग की जाएगी। रात में सभी थानेदार, दरोगा, सीओ गश्त पर रहेंगे, जिसका औचक निरीक्षण किया जाएगा। थाने पर जन सुनवाई अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। जो शिकायतें दर्ज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के बाद ही दर्ज होंगे जमीन विवाद, धोखाधड़ी के केस
एसएसपी ने सभी थानेदारों को आदेश दिया कि वह धोखाधड़ी के मामलों में सीधे केस न दर्ज करें। जमीनी विवाद, धोखाधड़ी के मामले आने पर सीओ स्तर से एक सप्ताह के अंदर जांच होगी फिर एसएसपी के आदेश पर ही केस दर्ज होगा। क्योंकि जमीन के मामले ज्यादा है और कई केस बेवजह ही दर्ज कर लिए जा रहे हैं।


धाराओं को कम न करें थाना पुलिस
एसएसपी ने साफ कहा कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज होंगे। अक्सर यह शिकायत आती है कि तहरीर में लिखी बातों को कम करके बड़ी धाराएं हटा दी जाती हैं, ऐसे मामले सामने आए तो कड़ी कार्रवाई होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed