फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   मऊ के कंबल से दूर होगी गरीबों की ठंड

मऊ के कंबल से दूर होगी गरीबों की ठंड

Fri, 15 Dec 2017 12:13 AM IST
basti
basti Updated Fri, 15 Dec 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
मऊ के कंबल से दूर होगी गरीबों की ठंड
बस्ती। जिले के गरीबों और असहायों को ठंड से बचाने के लिए वितरित किए जाने वाले कंबल की आपूर्ति खादी ग्रामोद्योग समग्र विकास समिति गोठा (मऊ) से होगी। इस संबंध में कंबल आपूर्ति समिति ने संस्तुति कर दी है। आपूर्ति समिति ने प्रति कंबल 482 रुपये की दर से एक सप्ताह में 4,150 कंबलों की आपूर्ति करने के निर्देश दिए हैं। कंबलों की आपूर्ति के लिए कुल आठ समितियों ने आवेदन किया था, जिनमें से मऊ की समिति को चुना गया।शासन ने कंबल वितरण के लिए 20 लाख रुपये की धनराशि जारी की है। इसके साथ ही दो लाख रुपये अलाव जलाने के मद में अलग से दिए गए हैं। इस बार कंबल की खरीद करने का निर्णय स्थानीय स्तर से लेने को कहा गया। शर्त के मुताबिक कंबल आपूर्ति करने का आदेश ऐसी सरकारी संस्थाओं को ही दिया जा सकता है, जो खुद कंबल का उत्पादन करती हैं। एडीएम भगवान शरण ने बताया कि वितरित किए जाने वाले कंबल की लंबाई 235 और चौड़ाई 140 सेंटीमीटर होगी। इसका वजन दो किलो दो सौ ग्राम होगा। कंबल 70 फीसदी वूलेन होगा और नये धागे से बना होगा। कंबल का वितरण शिविर लगाकर सांसद और विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों से कराए जाने का निर्देश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed