फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   15250 अपात्रों के पेंशन निरस्त, जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई

15250 अपात्रों के पेंशन निरस्त, जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई

Sat, 17 Jun 2017 12:32 AM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
15250 अपात्रों के पेंशन निरस्त, जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई
कुशीनगर। समाज कल्याण विभाग की तरफ से निराश्रितों को बांटी जाने वाली पेंशन में बड़े पैमाने पर धांधली सामने आई है। डीएम ने अफसरों से इसका सत्यापन कराया तो 15250 नाम ऐसे सामने आए जो या तो मर चुके हैं या लापता हैं या फिर उस नाम का आदमी ही वहां नहीं रहता। इसके बाद भी विभाग से इन लोगों को नियमित पेंशन भेजी जाती रही है। डीएम ने इन सभी का पेंशन निरस्त कर दिया है। इस कार्रवाई से समाज कल्याण विभाग में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

कुशीनगर जिले में वृद्धा, विधवा, दिव्यांग व मुख्यमंत्री पेंशन योजना के तहत 2.63 लाख लोग पेंशन पाते हैं। अलग-अलग योजनाओं के तहत पेंशन पाने वाले इन लोगों को लेकर अक्सर ही शिकायतें रहती हैं। डीएम आंद्रा वामसी ने पिछले दिनों इसका सत्यापन कराया था। शुक्रवार की देर शाम इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि जांच में 15250 लाभार्थी ऐसे पाए गए जो या तो मर चुके हैं, लापता हैं, अपात्र हैं या फिर वे किसी दूसरे के नाम पर इसका लाभ ले रहे थे। पूरी रिपोर्ट एकत्र करने के बाद इन सभी 15250 लाभार्थियों का पेंशन निरस्त करते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देेश दिया गया है। उन्होंने बताया कि जल्दी ही इनकी जगह पर पात्रों लाभार्थी का चयन किया जाएगा, जिससे कि योजना का लाभ असल लोगों तक पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed