{"_id":"596d1b604f1c1b08758b4787","slug":"21500322656-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंसेफेलाइटिस से तीन दिन में दो मौतें, 12 भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंसेफेलाइटिस से तीन दिन में दो मौतें, 12 भर्ती
Updated Tue, 18 Jul 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
इंसेफेलाइटिस का प्रकोप बारिश के बाद और तेज हो गया है। मेडिकल कॉलेज में रविवार और सोमवार को जहां बीमारी ने कुशीनगर और गोरखपुर के दो मरीजों की जान ली, वहीं बीते तीन दिनों में 12 नए मरीज भर्ती किए गए।
मेडिकल कॉलेज के इंसेफेलाइटिस वार्ड में मरीजों का दबाव बढ़ गया है। वार्ड में इस समय 24 मरीजों का इलाज चल रहा है। रविवार को कुशीनगर की चार वर्षीय जूली और सोमवार को गोरखपुर की 13 वर्षीय गुड़िया की मौत हो गई। इसके साथ इस साल बीमारी से मौतों की संख्या 85 पहुंच गई है। जनवरी से अब तक मेडिकल कॉलेज में 275 मरीज भर्ती किए जा चुके हैं। चिकित्सकों का कहना है कि अब इंसेफेलाइटिस का सीजन शुरू हुआ है। ऐसे में मरीजों की संख्या बढ़ेगी। बीमारी से होने वाली मौतों को रोकने के लिए प्राथमिक चरण में ही उचित उपचार देना जरूरी है। ऐसे में बीमारी के लक्षण देखकर मरीज जिला अस्पताल या फिर मेडिकल कॉलेज पहुंचकर इलाज कराएं।