फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   24 हजार ईपीएफ पेंशनरों की पेंशन रुकी

24 हजार ईपीएफ पेंशनरों की पेंशन रुकी

Sun, 30 Sep 2018 09:48 PM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Updated Sun, 30 Sep 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
24 हजार ईपीएफ पेंशनरों की पेंशन रुकी
गोरखपुर। पेंशन डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा न करने से कर्मचारी भविष्य निधि संगठन गोरखपुर से जुड़े करीब 24 हजार लोगों की पेंशन रोक दी गई है। इस सर्टिफिकेट को अपडेट कराके फिर से पेंशन शुरू कराई जा सकती है।
विज्ञापन


कर्मचारी भविष्य निधि संगठन गोरखपुर के क्षेत्र में गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, संतकबीरनगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोेंडा, बहराइच, बलिया, कुशीनगर, श्रावस्ती, समेत 12 जिले आते हैं। इन जिलों के कुल 98,370 पेंशनर हैं, लेकिन इनमें से सिर्फ 69411 ने ही अपने लाइफ सर्टिफिकेट को डिजिटली अपडेट किया है।
विज्ञापन


कर्मचारी भविष्य निधि संगठन गोरखपुर के असिस्टेंट पीएफ कमिश्नर मनीष मणि ने कहा कि इन सभी की पेंशन जनवरी से ही बंद है। ये पेंशनर जीवन प्रमाणपत्र डिजिटल माध्यम से अपडेट कराके पेंशन चालू करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें क्षेत्रीय कार्यालय गोरखपुर, पेंशन प्रदाता बैंक शाखा या फिर नजदीकी जनसेवा केंद्र (कॉमन सर्विस सेंटर) में अपने आधार, बैंक खाता डिटेल, मोबाइल तथा पीपीओ संख्या के साथ जाकर जीवन प्रमाण पत्र अपडेट कराना होगा। इसके साथ ह वर्तमान महीने के साथ-साथ पिछली पेंशन की राशि भी पेंशनर के खाते में क्रेडिट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed