फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   नहीं सुन रहे अफसर, भ्रष्टाचार भी बढ़ा

नहीं सुन रहे अफसर, भ्रष्टाचार भी बढ़ा

Thu, 02 Aug 2018 11:27 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Thu, 02 Aug 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
नहीं सुन रहे अफसर, भ्रष्टाचार भी बढ़ा
नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर के सभागार में प्रभारी मंत्री के साथ आयोजित बैठक में मौजूद भाजपा पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर के सभागार में गुरुवार को प्रभारी मंत्री चेतन चौहान के साथ भाजपा पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं की बैठक में खुलकर दर्द उभरा। बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि न थाने पर सुनवाई हो रही है, न तहसील पर। ब्लॉक का भी यही हाल है। वर्तमान में पहले से अधिक भ्रष्टाचार है। स्थितियां नहीं सुधरीं तो 2019 की डगर आसान नहीं होगी। इस बीच पूर्व जिला पंचायत सदस्य शिवनाथ चौधरी ने बगोल्हौरा थानाध्यक्ष पर सपा का एजेंट होने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन


पूर्व जिलाध्यक्ष बृज बिहारी मिश्र ने कहा कि संगठन के सक्रिय रहे व निष्ठावान पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं को सरकार बनने के बाद भी तरजीह नहीं मिल रही है। पूर्व जिलाध्यक्ष परमात्मा पांडेय ने कहा कि थानों, ब्लॉकों व तहसीलों में भ्रष्टाचार पहले से बढ़ा हैं। सही पैरवी पर भी रिश्वत भारी पड़ रही है। जिला मंत्री शिवसरन चौरसिया ने संयुक्त जिला अस्पताल का नाम स्व. माधव प्रसाद त्रिपाठी उर्फ माधव बाबू के नाम करने की बात कही। जिला प्रभारी संतराज यादव ने संगठन से जुड़े 11 बिंदुओं का खाका रखा। मतदाता पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने, वाहनयुक्त कार्यकर्ताओं की सूची तैयार करने, 6 अगस्त से 10 अगस्त तक सभी मंडलों की बैठक होने की जानकारी दी। भाजपा जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी की अध्यक्षता व जिला महामंत्री राजेश त्रिपाठी के संचालन में संपन्न बैठक में क्षेत्रीय महामंत्री गोविंद माधव, पूर्व जिलाध्यक्ष राम कुमार कुंवर, नरेन्द्र मणि त्रिपाठी, साधना चौधरी, ईश्वर चन्द्र दुबे, दीपक मौर्य, लक्ष्मीकांत जायसवाल, दिलीप चतुर्वेदी, सुनील जायसवाल, हरीराम मिश्रा, बुद्धि सागर सिंह, फतेह बहादुर सिंह, कन्हैया पासवान, श्याम बिहारी जायसवाल, पवन मिश्रा, मुन्नी देवी, मो. शमीम, उदय नारायन पांडेय, दिलीप श्रीवास्तव, केशभान राय आदि की उपस्थिति रहे।
विज्ञापन


मंत्री ने माना, पुलिस, बिजली निगम में भ्रष्टाचार कायम
प्रभारी मंत्री ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कहा कि अधिकांश विभागों में भ्रष्टाचार खत्म हो गया है, पर पुलिस और बिजली निगम के अफसर व कर्मी अभी भी काबू में नहीं है। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर मुख्यमंत्री काफी सख्त हैं। रिश्वत मांगने वाले अधिकारियों, कर्मियों की बातों को रिकार्ड करने के साथ ही वीडियो क्लीप भी बनाएं। उसके बाद दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने स्वयं के साथ जनता से जुड़े मामले की लिखित रूप से दें, ताकि ठोस कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed