फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   मेले में झूले का नट टूटा, गिरकर छह घायल

मेले में झूले का नट टूटा, गिरकर छह घायल

Fri, 19 Jan 2018 12:22 AM IST
basti
basti Updated Fri, 19 Jan 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
मेले में झूले का नट टूटा, गिरकर छह घायल
झूला टूटने की सूचना पर पहुंचे ज्वांइट मजिस्ट्रेट। - फोटो : अमर उजाला
सल्टौआ (बस्ती)। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बगढ़रावा मेले में बृहस्पतिवार को झूला टूटने से छह लोग घायल हो गए। इसमें से तीन की हालत गंभीर है। इस मामले में मेला संचालक और झूला मालिक पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


मकर संक्रांति के अवसर पर प्रतिवर्ष बगढ़रावा में पांच दिनी मेेले का आयोजन होता है। इसमें लोगों के मनोरंजन के लिए झूले आदि भी लगाए जाते हैं। बृहस्पतिवार दोपहर बाद झूला चलाए जाने के दौरान उसका नट टूट गया। इससे झूले में बैठे रुधौली क्षेत्र के मुगरहा गांव निवासी रमेश (35), अरुण कुमार (10), विशुनपुर गांव के अब्दुल हसन (22) व तीन अन्य गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सल्टौआ पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


वहीं मेले में हादसे की जानकारी होते ही ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अमनदीप डुली भी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। उन्होंने मेला संचालक वाल्टरगंज क्षेत्र निवासी सगुन प्रसाद उर्फ शानू और झूला मालिक सोनू सिंह निवासी मोहनगंज थाना जेठवारा, जनपद प्रतापगढ़ के खिलाफ वाल्टरगंज थानाध्यक्ष संजय शुक्ल को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। थाना प्रभारी ने बताया कि झूला मालिक और संचालक पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed