{"_id":"59dbda364f1c1b8d698b4e9d","slug":"181507580470-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंठल जलाया तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंठल जलाया तो होगी कार्रवाई
Updated Tue, 10 Oct 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। कमिश्नर अनिल कुमार ने चेतावनी दी है कि अगर किसी ने भी फसलों के डंठल या अन्य अवशेष जलाए तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिया कि इसको रोकने के लिए अधिकारियों की टीम गठित कर नियमित निगरानी की जाए।
सोमवार को रबी फ सल की तैयारियों के संबंध में सभागार में आयोजित बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी मांग के अनुरूप खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग यह सुनिश्चित करें कि जिस क्षेत्र में जो बीज-खाद की जरूरत है वह उस क्षेत्र के किसानों को मिलें। कमिश्नर ने गन्ने के साथ तिलहन के फसलों के बोने के बारे में किसानों को जानकारी देने के लिए व्यापक प्रचार प्रसार कराने पर भी बल दिया। इस दौरान संयुक्त कृषि निदेशक, उप निदेशक मत्स्य, उप निदेशक कृषि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।