{"_id":"5a4f9c204f1c1bcd6d8b80e7","slug":"171515166752-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाेरख्ापुर महोत्सव की निगरानी के लिए नीचे पुलिस, ऊपर ड्रोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाेरख्ापुर महोत्सव की निगरानी के लिए नीचे पुलिस, ऊपर ड्रोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Fri, 05 Jan 2018 09:25 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर महोत्सव की तैयारियों के लिए कमिश्नर ने मीटिंग की।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर महोत्सव के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। जगह-जगह सीसीटीवी कैमरों के साथ ही पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी तो वहीं ड्रोन कैमरों से भी निगरानी होगी। इसके लिए महोत्सव स्थल पर कंट्रोल रूम भी बनाया जा रहा है। चेकिंग के बाद ही गाड़ियां, गोरखपुर यूनिवर्सिटी परिसर में प्रवेश कर सकेंगी। गाड़ियों को खड़ा करने के लिए पार्किंग का भी इंतजाम किया गया है।
यही नहीं मौसम के बिगड़े मिजाज को देखते हुए महोत्सव में स्वास्थ्य शिविर लगाने के साथ ही वहां पर्याप्त संख्या में डॉक्टरों की टीम भी मौजूद रहेगी। शिविर में जरूरी दवाएं और प्राथमिक उपचार के सभी संसाधन की भी व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा जगह-जगह अलावा की व्यवस्था की गई है। इसकी जिम्मेदारी नगर निगम को दी गई है।
शुक्रवार को कमिश्नर अनिल कुमार ने महोत्सव की तैयारियां जांची। 11 से 13 जनवरी तक होने वाले गोरखपुर महोत्सव को लेकर उन्होंने सभी अफसरों को सतर्क रहने को कहा। उन्होंने बिजली विभाग को निर्देश दिए कि महोत्सव स्थल के बाहर के मार्ग भी सजाए जाएं। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि पूरे महोत्सव तक शहर में 24 घंटे बिजली की निर्बाध आपूर्ति बनी रहे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि उद्घाटन अवसर पर ममता शंकर के नृत्य, वंदना एवं विभिन्न स्कूलों के लगभग 600 छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की जाएगी। इसके साथ ही क्विज, डिबेट, निबंध, चेसमेट, पेंटिंग, टैलेंट हंट कार्यक्रम, विज्ञान प्रदर्शनी सहित खेलकूद प्रतियोगिताएं होंगी। वहीं हॉफ मैराथन के साथ-साथ चम्पा देवी पार्क में मैरामोटर ग्लाईडिंग एवं हॉट एयर बैलूनिंग का भी आयोजन होगा। रोजाना शाम को बालीवुड नाइट सजेगी।