{"_id":"5bafd019867a557f6d0b0701","slug":"161538248729-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोजी प्रतियोगिता में पटना के श्वान अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खोजी प्रतियोगिता में पटना के श्वान अव्वल
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Updated Sun, 30 Sep 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
फर्टिलाइजर स्थित एसएसबी के सेक्टर मुख्यालय में हुई तीन वर्गों की प्रतियोगिता।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) के फर्टिलाइजर स्थित सेक्टर मुख्यालय पर आयोजित तीन दिवसीय अंतर सीमांत खोजी श्वान प्रतियोगिता में पटना की टीम ने बाजी मारी। तीन वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता में पटना के खोजी श्वान पहले स्थान पर रहे। विस्फोटक पदार्थ खोजने की प्रतियोगिता में पटना के श्वान डिज्जा, मादक पदार्थ खोजने में जुल्ली, गंध अनुगमन प्रतियोगिता में पटना के गेला को प्रथम पुरस्कार दिया गया। उनको मेडल और ट्रेनर को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि एसएसबी के डीआईजी (चिकित्सा) डॉ. भाष्कर रे ने कहा कि भारत-नेपाल और भारत-भूटान की खुली सीमा पर खोजी श्वान दस्ता बल अनेक उपलब्धियां हासिल कर चुका है। खोजी श्वान आज दुनिया के सभी अर्धसैनिक बलों, पुलिस संगठनों और सेनाओं के लिए विश्वसनीय अंग के रूप में स्थापित हो चुके हैं। प्रतियोगिता में छह सीमांत मुख्यालयों के 23 खोजी श्वान किया था। इसमें नौ मादक द्रव्य खोजी, 10 विस्फोटक पदार्थ खोजी और चार गंध अनुगामी खोजी स्वान शामिल रहें।
मादक पदार्थ खोजने संबंधी प्रतियोगिता में पटना की जुल्ली प्रथम, लखनऊ की दिव्या द्वितीय और गुवाहाटी का स्पाइक तीसरे स्थान पर रहा।
गंध अनुगमन करने की प्रतियोगिता में पटना सीमांत का गेला प्रथम, सिलीगुड़ी की होली द्वितीय और रानीखेत का ड्यूट तीसरे स्थान पर रहा
विज्ञापन
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि एसएसबी के डीआईजी (चिकित्सा) डॉ. भाष्कर रे ने कहा कि भारत-नेपाल और भारत-भूटान की खुली सीमा पर खोजी श्वान दस्ता बल अनेक उपलब्धियां हासिल कर चुका है। खोजी श्वान आज दुनिया के सभी अर्धसैनिक बलों, पुलिस संगठनों और सेनाओं के लिए विश्वसनीय अंग के रूप में स्थापित हो चुके हैं। प्रतियोगिता में छह सीमांत मुख्यालयों के 23 खोजी श्वान किया था। इसमें नौ मादक द्रव्य खोजी, 10 विस्फोटक पदार्थ खोजी और चार गंध अनुगामी खोजी स्वान शामिल रहें।
विज्ञापन
ये रहे विजेता
विस्फोटक पदार्थ खोजने की प्रतियोगिता में पटना की डिज्जा प्रथम, रानीखेत का ग्रेटा द्वितीय और गुवाहाटी का गिन्नी तीसरे स्थान पर रहा।मादक पदार्थ खोजने संबंधी प्रतियोगिता में पटना की जुल्ली प्रथम, लखनऊ की दिव्या द्वितीय और गुवाहाटी का स्पाइक तीसरे स्थान पर रहा।
गंध अनुगमन करने की प्रतियोगिता में पटना सीमांत का गेला प्रथम, सिलीगुड़ी की होली द्वितीय और रानीखेत का ड्यूट तीसरे स्थान पर रहा