फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   चोरी-छिनैनी व छेड़खानी के मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश

चोरी-छिनैनी व छेड़खानी के मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश

Sun, 04 Feb 2018 11:03 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Sun, 04 Feb 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
चोरी-छिनैनी व छेड़खानी के मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश
पुलिस लाइंस सभागार में हुई समीक्षा बैठक। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। रविवार की देर शाम पुलिस लाइंस सभागार में अपराध समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान थानेवार दर्ज आपराधिक मामलों की समीक्षा करते हुए एसपी ने विवेचना की प्रगति के बारे में पूरी जानकारी हासिल की। वहीं, लंबित मामलों के निस्तारण का निर्देश दिया। अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए किए गए प्रयासों की जानकारी एकत्र करते हुए उन्होंने रात्रि गश्त में तेजी लाने की हिदायत दी। चोरी-छिनैती जैसी घटनाओं को रोकने और छेड़खानी के मामलों में सख्ती से कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन


समीक्षा बैठक में डीएम कुणाल सिल्कू ने आगामी त्योहारों के मद्देनजर शांति-व्यवस्था कायम रखने के लिए कड़े कदम उठाने को कहा है। उन्होंने निर्देश दिया कि कानून-व्यवस्था में जो कोई भी बाधा बन रहा हो, उसके खिलाफ कार्रवाई करने में न हिचकें। बैठक में एसपी डॉ.धर्मबीर सिंह ने कहा कि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कोई भी कदम उठाने से न चूकें, बशर्ते उसका सकारात्मक रिजल्ट होना चाहिए। लापरवाही बरतने वाले थानेदार को बार-बार मौका नहीं दिया जाएगा। चोरी, लूट व अन्य अपराधों के अनावरण में फिसड्डी थानाध्यक्षों को कड़ी हिदायत देते हुए शीघ्र ही मामलों का अनावरण करने को कहा। जनता की ओर से प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए कड़े निर्देश दिए।
विज्ञापन


शहर व ग्रामीण इलाकों में पैदल गश्त, साइबर अपराध में अंकुश लगाने संबंधी प्रचार- प्रसार, साक्ष्य के आधार पर विवेचनाओं का निस्तारण व अभियुक्तों के प्रति वैधानिक कार्रवाई में तेजी लाने को कहा। सीडीओ अनिल कुमार मिश्र, एएसपी अरविंद कुमार मिश्र, सीओ डीके सिंह, सुनील कुमार सिंह, आरआई सीबी सिंह, सदर एसओ डीके श्रीवास्तव, शोहरतगढ़ एसओ शमशेर बहादुर, अंजनी राय, पीआरओ आलोक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed