फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   एमएमएमयूटी और विज्ञान प्रौद्योगिकी परिषद में करार, अब पूर्वांचल की नई खोज को मिलेगा बेहतर मुकाम

एमएमएमयूटी और विज्ञान प्रौद्योगिकी परिषद में करार, अब पूर्वांचल की नई खोज को मिलेगा बेहतर मुकाम

Thu, 26 Oct 2017 01:11 AM IST
Updated Thu, 26 Oct 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
एमएमएमयूटी और विज्ञान प्रौद्योगिकी परिषद में करार, अब पूर्वांचल की नई खोज को मिलेगा बेहतर मुकाम
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्व‌विद्यालय। - फोटो : Amar Ujala
गोरखपुर। गोरखपुर और आसपास के जिलों मेें होने वाले रिसर्च और नई खोज को अब और भी बेहतर मुकाम मिल सकेगा। इसे लेकर एमएमएमयूटी और विज्ञान प्रौद्योगिकी परिषद लखनऊ के बीच बुधवार को करार हुआ। करार के मुताबिक नए खोजकर्ता को जहां उसकी खोज का श्रेय मिलेगा। वहीं जरूरत पड़ने पर आर्थिक मदद भी मुहैया कराई जाएगी। यह समझौता एक साल के लिए प्रभावी होगा।
विज्ञापन


एमएमएमयूटी के कुलपति प्रो. एसएन सिंह ने बताया कि दोनों संस्थाएं अनुसंधान, उत्पाद नवीनता और शोध कार्य को निखारने, नई खोज को बढ़ावा देने के मकसद से परस्पर सहयोग करेंगी। करार के मुताबिक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद गोरखपुर और आसपास के जिलों में ऐसे खोजकर्ताओं की सूची तैयार करेगा, जिन्हें निखारने और संवारने की जरूरत है। उसके बाद इन्क्यूबेशन सेंटर की मदद से नई खोज का प्रोटोटाइप डिजाइन और संबंधित खर्च को तैयार कर परिषद को भेजेगा। प्रोजेक्ट की स्वीकृति मिलने पर परिषद की नवप्रर्वतन विकास समिति संभावित व्यय का 50 प्रतिशत खर्च आरटीजीएस के माध्यम से एमएमएमयूटी को देगा। शेष 50 प्रतिशत राशि पूर्व में दिए अनुदान के 80 प्रतिशत काम पूरा होने पर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed