{"_id":"5b4b88904f1c1b19208b4d54","slug":"151531676816-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारीरिक संबंध बनाने के बाद निकाह से इनकार, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शारीरिक संबंध बनाने के बाद निकाह से इनकार, केस दर्ज
siddharthnagar
Updated Sun, 15 Jul 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुमरियागंज। भवानीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में शादीशुदा महिला का एक युवक ने मीठी-मीठी बातों में फंसाकर यौन शोषण किया। इस बात की जानकारी होने पर महिला के पति ने उसे तलाक दे दिया। बाद में उस युवक ने भी महिला से निकाह से इनकार कर दिया। इस मामले में महिला के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
भवानीगंज थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति की बेटी की शादी वर्ष 2015 में गोंडा जिले के खोड़ारे थानाक्षेत्र के एक गांव में हुई थी। डेढ़ माह पूर्व वह अपने मायके आई। उसी दौरान एक रिश्तेदार उनके घर आया। उसने बरगलाकर महिला से शारीरिक संबंध बनाना शुरू कर दिया। इस बात की जानकारी जब उसके पति को हुई तो उसने तलाक दे दिया। इसके बाद महिला के पिता ने रिश्तेदार युवक से निकाह करने के लिए कहा, लेकिन उसने इनकार कर दिया। निराश पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी युवक पर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में भवानीगंज प्रभारी थानाध्यक्ष जयप्रकाश तिवारी ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पीड़िता का कलमबंद बयान दर्ज करवाया गया है। सोमवार को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए पीड़िता को बस्ती जिला अस्पताल भेजा जाएगा।