फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   महिला के गले से मंगलसूत्र-चेन छीनी

महिला के गले से मंगलसूत्र-चेन छीनी

Sun, 03 Dec 2017 11:45 PM IST
deoria
deoria Updated Sun, 03 Dec 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
महिला के गले से मंगलसूत्र-चेन छीनी
मोहाली चेन छीनी
देवरिया। भाई का परछावन कर लौट रही महिला के गले की चेन और मंगलसूत्र छीनकर बाइक सवार बदमाश भाग निकले। घटना एएसपी आवास के पास रविवार की देर शाम को हुई। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। हाटा(कुशीनगर) के खजहा के रहने वाले नंदकिशोर की ससुराल के लोग देवरिया शहर के साकेतनगर मोहल्ले में मकान बनवाकर रहते हैं। उसकी पत्नी पुष्पा भाई की शादी में शामिल होने देवरिया आई थी। रविवार शाम को एएसपी आवास के पास हुई परछावन में वह शामिल हुईं। बारात जाने के बाद सभी महिलाएं लौट रही थीं। पुष्पा भी तीन महिलाओं के साथ थी। अभी वह कुछ दूर गई थी कि पीछे बाइक पर सवार दो बदमाश आए और पुष्पा के गले पर झपट्टा मारकर मंगलसूत्र और सोने की चेन छीन कर भाग निकले। पुष्पा ने दोनों की कीमत एक लाख रुपये बताई है। कोतवाली में तहरीर दे दी है। सदर कोतवाल सत्येंद्र कुमार पांडेय का कहना है बदमाशों की तलाश में पुलिस को लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed