फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   maa ko mar dala

शराबी बेटे ने रॉड से पीटकर की मां की हत्या

Sun, 05 Nov 2017 11:20 PM IST
deoria
deoria Updated Sun, 05 Nov 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
maa ko mar dala
रामदेनी देवी (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला
बघौचघाट (देवरिया)। शराबी बेटे ने घरेलू विवाद में मां को लोहे के रॉड से पीट-पीटकर मार डाला। बेरहमी से हत्या की यह वारदात बघौचघाट थाना के शाहपुर शुक्ल गांव में हुई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को रॉड सहित पकड़ लिया। युवक को थाने ले जाया गया है। आरोपी की भाभी फूलमती, पत्नी हरेंद्र ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। समाचार लिखे जाने तक केस दर्ज नहीं हुआ है। बघौचघाट थाना के शाहपुर शुक्ल गांव के स्वर्गीय नंदेश्वर की पत्नी रामदेनी देवी (60) अपने छोटे बेटे हेमंत के साथ रहती थी। उनका बड़ा बेटा अपनी पत्नी फूलमती के साथ पड़ोस में ही रहता है। गांव के लोगों के मुताबिक छोटा बेटा हेमंत प्रसाद मनबढ़ किस्म का था और आए दिन शराब पीकर अपनी मां से झगड़ता रहता था। मां की पिटाई भी करने से बाज नहीं आता था। उसके इस रंगढंग के चलते ही हरेंद्र और उसकी पत्नी किराए के घर में अलग रहने लगे थे। रविवार की शाम को वह किसी बात आग बबूला हो उठा। मां उक्त घर पर नहीं थीं, लिहाज़ा वह रॉड लेकर पिटाई करने के लिए उन्हें ढूंढने लगा। इतने में ही रामदेनी घर लौटीं। मां को देखते ही हेमंत रॉड लेकर उनपर टूट पड़ा। वह मां केा तब तक बेरहमी से पीटता रहा, जब तक उनकी मौत नहीं हो गई। इसके बाद हेमंत रॉड लेकर घर के दरवाजे पर ही बैठ गया था। उसके उग्र रूप को देखकर किसी की हिम्मत नहीं हुई कि आकर रामदेनी को देखे या अस्पताल ले जाने की कोशिश करे। इस बीच किसी ने घटना की जानकारी बघौचघाट पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हेमंत को रॉड सहित पकड़ लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। गांववालों का कहना है कि हेमंत अकसर ही अपनी मां को मारता-पीटता रहता था। आरोपी के बड़े भाई हरेंद्र की पत्नी फूलमती ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसओ राजेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि आरोपी को पकड़ लिया गया है। प्रथम दृष्टया धारा 304 का केस बनता दिख रहा है। मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। सीओ सिटी संदीप सिंह और एडिशनल एसपी सुरेंद्र बहादुर ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed