{"_id":"589dd9354f1c1b875237bf37","slug":"15-condidates-filled-nomination-form-on-third-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजेश, जीएम, आफताब समेत 15 ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजेश, जीएम, आफताब समेत 15 ने किया नामांकन
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sat, 11 Feb 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
नामांकन करने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट जाते चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राजेश त्रिपाठी।
- फोटो : Shivharsh Dwivedi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव में नामांकन के चौथे दिन शुक्रवार को चिल्लूपार सीट से भाजपा प्रत्याशी राजेश त्रिपाठी, सहजनवां से बसपा प्रत्याशी जीएम सिंह और पिपराइच सीट से बसपा उम्मीदवार आफताब आलम समेत 15 ने नामांकन किया। इनमें शहर सीट से भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की उम्मीदवार मीना , सर्वोदय भारत पार्टी के अजय कुमार, सत्य क्रांति पार्टी की नन्दा सिंह, निर्दल शैलेष कुमार, पिपराइच से बहुजन मुक्ति पार्टी के बहादुर निषाद, गोरखपुर ग्रामीण से जन अधिकार पार्टी के इंद्रासन मौर्य और अशोक गौड़ ने निर्दल पर्चा भरा। सहजनवां से इंद्रेश सिंह, अरविन्द, चौरीचौरी विधानसभा से सर्वजीत, मनीष सिंह और राकेश ने भी निर्दलीय के तौर पर नामांकन दाखिल किया।
इस बीच 29 लोगों ने पर्चा लिया। इनमें शहर से आठ, ग्रामीण व बांसगांव से दो, कैंपियरगंज से एक, चिल्लूपार सहजनवां से चार और पिपराइच से चार लोगों ने पर्चे लिए। अब तक कुल 44 लोग जहां नामांकन कर चुके हैं वहीं विभिन्न विधानसभाओं से दावेदारी के लिए 189 पर्चे लिए जा चुके हैं। शनिवार और रविवार को अवकाश की वजह से नामांकन नहीं होंगे। ऐसे में अब दावेदारी के लिए सिर्फ दो दिन यानी 13 और 14 फरवरी को ही मौका बचा है। ज्यादातर प्रमुख दलों के प्रत्याशी नामांकन कर चुके हैं। सिर्फ बसपा के ही कुछ प्रत्याशी बचे हैं। माना जा रहा है कि अंतिम दो दिनों मेें निर्दल उम्मीदवार ही सबसे ज्यादा नामांकन करेंगे।
शुक्रवार को प्रशासन और पुलिस ने थोड़ी राहत ली। तीन प्रत्याशियों को छोड़ अन्य किसी प्रमुख प्रत्याशी के नामांकन नहीं करने की वजह से भीड़ कम ही रही। गुरुवार की तुलना में कलेक्ट्रेट में पुलिस वालों की संख्या भी कम ही रही। शुरूआती दो घंटे में सिर्फ पांच प्रत्याशियों ने ही नामांकन किए थे तो आखिरी दो घंटे में 10 प्रत्याशी पर्चा दाखिल करने कलेक्ट्रेट पहुंचे। इनमें राजेश त्रिपाठी, जीएम सिंह और आफताब आलम का भी नाम शामिल है।
विज्ञापन
पांच साल के भीतर सहजनवां सीट से बसपा के उम्मीदवार जीएम सिंह की अचल संपत्ति में दो करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। वहीं उनकी व उनकी पत्नी की चल संपत्ति में मामूली इजाफा हुआ है। इन पांच साल में उनके पास ट्रैक्टर से स्कार्पियों भी बढ़ गई। 2012 विधानसभा चुनाव में महराजगंज के पनियरा से नामांकन के समय जीएम सिंह ने अपने नाम 11.50 लाख तथा पत्नी के नाम 8.84 लाख की चल संपत्ति दिखाई थी। इसी तरह उन्होंने अपने नाम 1.01 करोड़ की अचल संपत्ति बताई थी। शुक्रवार को सहजनवां से नामांकन के समय जीएम ने अपने नाम 18.73 लाख तथा पत्नी के नाम 16.55 लाख रुपये की चल संपत्ति दिखाई है। इसी तरह उन्होंने अपने नाम 3.56 करोड़ तथा पत्नी के नाम 16 लाख की अचल संपत्ति दिखाई है। उनके पास एक राइफल और एक पिस्टल है। उनपर एक मुकदमा भी है। जीएम ने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई की है।