{"_id":"6b020697a1da9b9e9c0b3ee4","slug":"three-blos-found-absent-during-inspection-by-commissioner-and-dig-explanation-sought-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1525636-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कमिश्नर-डीआईजी के निरीक्षण में तीन बीएलओ अनुपस्थित, मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कमिश्नर-डीआईजी के निरीक्षण में तीन बीएलओ अनुपस्थित, मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन
गोरखपुर। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची में नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, नामों में त्रुटियों को सुधारने तथा आवश्यक संशोधन कराने के लिए शनिवार को विशेष कैंप का आयोजन किया गया। कमिश्नर इंद्र विक्रम सिंह और पुलिस उप महानिरीक्षक डॉ. एस चन्नप्पा ने तीन मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
तीन बीएलओ अनुपस्थित मिलीं, सभी को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया। कमिश्नर ने बेतियाहाता स्थित मंगला देवी मंदिर परिसर में बने मतदाता बूथ पर स्वयं अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 भरा। उन्होंने इस फॉर्म की पावती भी प्राप्त की।
कमिश्नर के सामने ही थाईलैंड से लौटे रामअजोर पांडेय का नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6 भरवाया गया। बीएलओ अशवेन्दु गौतम ने यह फॉर्म प्राप्त किया। इंद्रजीत अपना नाम मतदाता सूची में ‘’इन्द्री’’ अंकित होने के कारण सही कराने आए थे। उनका फॉर्म-8 भी भरवाया गया। सेंट एंड्रयूज डिग्री कॉलेज में विद्यार्थियों से मतदान के महत्व पर चर्चा हुई। उन्हें मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने हेतु फॉर्म-6 भरने के लिए प्रेरित किया गया। प्रधानाचार्या आरएन सैमुअल से भी जनवरी 2027 में 18 वर्ष पूरे करने वाले छात्रों के नाम जुड़वाने का आग्रह किया गया। बीएलओ की अनुपस्थिति पर निर्देश : महाराणा प्रताप पॉलीटेक्निक में बने बूथ पर तीन बीएलओ संध्या सिंह, सरोज श्रीवास्तव और चंद्रकला भारती अनुपस्थित पाई गईं। इस संबंध में उप जिलाधिकारी सदर गोरखपुर को स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए।