फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन की तलाश शुरू

मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन की तलाश शुरू

Mon, 29 Jan 2018 11:17 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Mon, 29 Jan 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन की तलाश शुरू
भ्‍ाूम‌ि की जांच। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री द्वारा जिले में मेडिकल कॉलेज खोले जाने की घोषणा को मूर्त रूप देने की कवायद शुरू हो गई है। शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन जमीन की तलाश में जुट गया है। इसके लिए सात से दस एकड़ भूमि की डिमांड की गई है। रजिस्ट्री कार्यालय के समीप प्रशासन ने करीब पांच एकड़ जमीन चिह्नित भी कर ली है। पैमाइश के बाद रिपोर्ट शासन को भेजने की तैयारी जारी है। उम्मीद है सब ठीक रहा तो जिले में जल्द ही मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास भी हो जाएगा।
विज्ञापन


31 दिसंबर को कपिलवस्तु महोत्सव के समापन समारोह में आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले की स्वास्थ्य सेवा को सुदृढ़ करने के लिए जनप्रतिनिधियों की मांग पर यहां मेडिकल कॉलेज खोलने की सहमति दी थी। इसी क्रम में 15 जनवरी को मुख्यमंत्री कार्यालय के सचिव मृत्युंजय कुमार नारायण ने डीएम को पत्र जारी कर मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन तलाशने को कहा था। पत्र में मेडिकल कॉलेज के लिए करीब सात से दस एकड़ जमीन की जरूरत बताई गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय के पत्र के बाद राजस्व विभाग ने जमीन की तलाश तेज कर दी है। फिलहाल जिला अस्पताल के पास रजिस्ट्री कार्यालय के बगल में खाली पड़ी जमीन को चिह्नित किया गया है। दो दिन पहले एडीएम वित्त प्रमोद शंकर शुक्ल के नेतृत्व में राजस्व टीम ने मौके पर जाकर पैमाइश भी पूरी कर ली है।
विज्ञापन


प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक यहां निबंधक कार्यालय के बगल में सड़क के किनारे करीब 4.65 एकड़ जमीन अवशेष है। इस जमीन के बाद बसडिलिया मार्ग के दूसरी ओर जिला जेल की बाउंड्री से सटे 7.84 एकड़ जमीन सुरक्षित है। इसमें 2.61 एकड़ उद्योग विभाग व 150 वर्ग मीटर बाट-माप विभाग को आवंटित है। इसी भूमि को समाहित करते हुए यहां मेडिकल कॉलेज बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम कुणाल सिल्कू ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन की तलाश शुरू कर दी गई है। अभी पांच एकड़ जमीन मिली है। आसपास कुछ अन्य जमीनें भी खाली हैं। कोशिश है कि दस एकड़ तक जमीन चिह्नित कर शासन को रिपोर्ट भेजी जाए। जल्द ही यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed