फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   कटौती मुक्त शिवालयों में बिजली की आंखमिचाली

कटौती मुक्त शिवालयों में बिजली की आंखमिचाली

Tue, 18 Jul 2017 01:50 AM IST
Updated Tue, 18 Jul 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
कटौती मुक्त शिवालयों में बिजली की आंखमिचाली

विज्ञापन
गोरखपुर।
बिजली महकमे की ओर से मुख्य अभियंता ने शिव भक्तों की सुविधा के लिए प्रसिद्ध शिवालयों को सोमवार को कटौती मुक्त रखने का आदेश दिया था। इसके बाद भी निर्बाध सप्लाई के लिए चिह्नित किए गए शिवालयों मेें बिजली की आंखमिचौली चली।
शनिवार को मुख्य अभियंता एके सिंह ने महादेव झारखंडी मंदिर, गोरखनाथ मंदिर, खजनी के भरोहिया शिव मंदिर, कैंपियरगंज के गौरीशंकर मंदिर समेत जोन के दो अन्य मंदिर को सावन के सोमवार पर निर्बाध सप्लाई का आदेश दिया था। यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए यह कदम उठाया गया था। इसके बाद भी इन शिवालयों वाले फीडर बिजली की आंखमिचौली थम न सकी। शाम साढ़े चार बजे महादेव झारखंडी पहुंचने पर पता चला कि तीन बार बिजली कटी। हालांकि बिजली पांच से दस मिनट के बाद आ गई। गोरखनाथ मंदिर में भी दोपहर 2:50 से 3:25 तक बिजली कटी रही।
विज्ञापन


जम कर बर्बाद हुई बिजली
शाम साढ़े चार बजे महादेव झारखंडी मंदिर के आसपास सभी स्ट्रीट लाइटें जलती नजर आईं। स्थानीय निवासी विजय साहनी ने बताया कि स्ट्रीट लाइटें इसी तरह हर रोज जलती छोड़ दी जाती हैं। जिम्मेदार बिजली की इस बर्बादी पर ध्यान नहीं देते। गोरखनाथ मंदिर के सामने सड़क पर 5:20 बजे सभी स्ट्रीट लाइटें जलती मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चलती रही बिजली की आंखमिचौली
भक्तों की सहूलियत के लिए शिवालयों को निर्बाध बिजली देने का निर्णय सराहनीय था। हालांकि, इसके बाद भी बिजली कटी। दोपहर दो बजे मंदिर की धुलाई के दौरान बिजली चली गई। पांच मिनट बाद बिजली आई तो काम पूरा हुआ।
महंत भगवती दास, झारखंडी महादेव मंदिर

सुबह से जारी रहा बिजली का आनाजाना
शासन का निर्देश था कि सभी शिवमंदिरों पर पर्याप्त बिजली आपूर्ति की जाएगी। यहां प्रतिदिन 12 से 14 घंटे बिजली मिल रही है। सोमवार को तो बिजली नियमित नहीं मिली। सुबह से ही बिजली के आने और जाने का सिलसिला बना रहा।
- महंत शिवनाथ शरण, जयश्वनाथ मंदिर भरोहियां, खजनी

पूरे दिन झेलनी पड़ी सांसत
रविवार रात 12 बजे से बिजली कटने का सिलसिला शुरू हुआ तो सोमवार को पूरे दिन चलता रहा। एक-दो घंटे पर बिजली गुल होती रही। इससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं और आसपास के लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ा। पूरे दिन यही हाल रहा।
- छांगुर गिरी, पुजारी गौरीशंकर मंदिर, कैंपियरगंज

बिजली व्यवस्था में खामियां ही खामियां
गोरखनाथ मंदिर में रोजाना बिजली विभाग की कई शिकायतें आती हैं। कोई मीटर न लगने की शिकायत लेकर आता है तो किसी को गलत रीडिंग पर बिल बनने के चलते परेशान होना पड़ रहा है। शहर के कई इलाकों से लोवोल्टेज की शिकायतें भी आई हैं।
गणेश तिवारी, कार्यालय सहायक

आम दिनों से बेहतर मिली बिजली सप्लाई
रोज बिजली सुबह 10 बजे कट जाती थी तो दोपहर दो बजे आती थी। सोमवार को बिजली दोपहर दो बजे गुल हुई पर कुछ मिनट में आ गई। ऐसा ही एक-दो बार और हुआ। सीएम शहर को 24 घंटे बिजली देने के लिए कह चुके हैं तो सिर्फ चार सोमवार ही क्यों?

विशाल जायसवाल, महादेव झारखंडी

मुख्यमंत्री के घर में रोज कट रही बिजली
सीएम 24 घंटे बिजली देने का आदेश दे चुके हैं, फिर भी रोजाना कटौती हो रही है। हद तो यह है कि गोरखनाथ मंदिर परिसर में भी 24 घंटे बिजली सप्लाई नहीं हो पा रही है। थोड़ी कम या ज्यादा हर रोज ही गोरखनाथ मंदिर परिसर में बिजली कटौती हो रही है।
सुभाष कुमार, गुरु गोरखनाथ जलपान एवं भोजनालय गृह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed