फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   दो दुकानों और छह घरों में चोरी

दो दुकानों और छह घरों में चोरी

Wed, 17 Jan 2018 12:24 AM IST
Siddharth Nagar
Siddharth Nagar Updated Wed, 17 Jan 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
दो दुकानों और छह घरों में चोरी
चोरी के बाद बिखरा सामान - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। जिले में सोमवार रात चोरों ने दो दुकानों और छह घरों में वारदात को अंजाम दिया। घटनाएं सदर और त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र में हुईं। सदर थाने के सिसहनिया गांव निवासी करम हुसेन खजुरिया रोड पर स्थित बद्र स्कूल के सामने बेकरी की दुकान चलाते हैं।
विज्ञापन


करम हुसेन के मुताबिक रोज की तरह सोमवार की देर शाम वह दुकान बंद कर अपने घर चला गया। देर रात चोर शटर पर लगा ताला तोड़कर दुकान के अंदर घुस गए और गल्ले में रखा पांच हजार रुपये नकदी, टॉफी समेत 10 हजार रुपये से अधिक का सामान ले गए हैं। सुबह दूसरों के माध्यम से उसे दुकान में चोरी होने की सूचना मिली। इसके बाद उसने पुलिस को चोरी की तहरीर दे दी है। एसएचओ डीके श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


वहीं भनवापुर प्रतिनिधि के अनुसार, रात्रि गश्त के दावों को धता बताते हुए चोरों ने त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के दो गांवों में फिर धावा बोला है। सोमवार की रात चोरों ने इन गांवों के छह घर व एक दुकान में घुसकर लाखों का माल उड़ा ले गए। चोरों ने रमवापुर जगतराम गांव के सरजू तिवारी के घर में घुसकर एक जोड़ी चांदी का पायल, 1 हजार नकदी ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गायब बक्सा नहर के पास खाली हाल में फेंका मिला। इसी गांव के पुत्तन पांडेय के किराने की दुकान की कुंडी तोड़कर चोरों ने एक हजार नकद, 2500 का सिक्का आदि उठा ले गए। जगदीश सोनी के मकान की कुंडी तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने सोने का हार, एक जोड़ा सोने का झुमका, सोने की बिंदी, नथिया, 2 जोड़ी चांदी का पायल आदि उठा ले गए। वहीं डोमसरा गांव से मंगल पांडेय के घर से बक्से में रखा 50 हजार नकदी, नीरज पांडेय के घर से सात हजार नकदी व सोने-चांदी के आभूषण ले गए। जवाहर विश्वकर्मा के घर से चोर बैग उठाकर ले गए। सुबह बैग घर के पास फेंका मिला।


वासुदेव के घर से सोने की अंगुठी, दो जोड़ी का चांदी का पायल आदि उठा ले गए। सुबह घटना की जानकारी पर त्रिलोकपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। दोपहर बाद सीओ डुमरियागंज सुनील कुमार सिंह व फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। इस संबंध में एसओ ब्रह्मानंद गौड़ ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed