फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Motorcyclist injured after being hit by a vehicle.

Meerut News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल

Tue, 22 Sep 2026 10:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 10:14 PM IST
विज्ञापन
Motorcyclist injured after being hit by a vehicle.
सरूरपुर (मेरठ)। मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव पांचली बुजुर्ग के पास मंगलवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से थाना भवन निवासी बाइक सवार युवक बृजेश पुत्र अमर सिंह घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। लोगों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। थाना भवन निवासी बृजेश बाइक से मेरठ से शामली की ओर जा रहा था। वह गांव पांचली बुजुर्ग के पास हाईवे पर पहुंचा तो तभी पीछे से तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में साइड मार दी। टक्कर लगने के बाद बृजेश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायल को संभाला और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से वाहन लेकर भाग गया। पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई थी। सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed