फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Father and two sons arrested for the murder of a youth over a dispute regarding being addressed as 'Papa'

Delhi NCR News: पापा कहने के विवाद में युवक की हत्या में पिता और दो पुत्र गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 10:05 PM IST
विज्ञापन
- नारायणा इलाके की घटना, झगड़ा होने पर तीनों ने पीड़ितों की पिटाई करने के बाद चाकू मारकर कर दी थी हत्या
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नारायणा इलाके में पापा कहने को लेकर हुए विवाद में एक युवक सुमित की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति और उसके दो बेटों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान 45 वर्षीय राजेश कुमार, उसके बेटे 22 वर्षीय अमन कुमार और 21 वर्षीय अनुराग के रूप में हुई है। पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि शनिवार रात करीब 9.30 बजे अमन कुमार और नरसिंह की मुलाकात सुमित और उसके दोस्त अमन से हुई थी। बातचीत के दौरान अमन ने नरसिंह से मजाक में उसे पापा कहने को कहा, जिस पर आरोपी अमन कुमार ने चाकू दिखाकर धमकाया। सुमित ने इसका विरोध किया तो बहस बढ़ गई और अमन कुमार ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। बीच-बचाव में दोस्त सरगम को भी मामूली चोटें आईं। बाद में अनुराग ने घायल सुमित को लात मारी और राजेश कुमार ने भी लाठी से हमला करने का प्रयास किया। सुमित को डीडीयू अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार देर रात तीनों पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed