फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   गजब की गलन, रात दिन ठिठुरन

गजब की गलन, रात दिन ठिठुरन

Wed, 10 Jan 2018 01:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Wed, 10 Jan 2018 01:46 AM IST
विज्ञापन
गजब की गलन, रात दिन ठिठुरन
अलाव के सहारे लोग ठंड से निजात पा रहे हैं। - फोटो : amar ujala
गोरखपुर। हिमालय की तलहटी से आने वाली उत्तर-पश्चिम की बर्फीली हवाओं ने मंगलवार को गलन और बढ़ा दी। सर्दी ऐसी की हाड़ कांप गए। हाथ, पैर की उंगलियां सुन्न हो गईं। सर्दी का असर सरकारी दफ्तरों में भी दिखा। अफसर, कर्मचारी दफ्तर देर से पहुंचे, फिर दिन भर अलाव या फिर ब्लोअर के आसपास बैठे मिले।
विज्ञापन

मंगलवार को उत्तर पश्चिम की ओर से आने वाली बर्फीली हवाओं की गति करीब बारह किलो मीटर प्रति घंटा रही। इससे मौसम का मिजाज और सर्द हो गया। दिन में भी शीत लहर चली। लगा कि हल्की बारिश हो रही है। वातावरण में सुबह, दोपहर (100 और 88 प्रतिशत) की ज्यादा नमी ने भी शहरवासियों की मुश्किल बढ़ाई। दिनभर धूप के दर्शन नहीं हो सके। इसी का नतीजा रहा कि 24 घंटे में ही अधिकतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। जो पारा सोमवार को 14.2 डिग्री था, वह मंगलवार को 11.2 डिग्री हो गया। अधिकतम, न्यूनतम तापमान का अंतर भी 6.2 डिग्री सेल्सियस रह गया है। इस वजह से जबरदस्त गलन महसूस की गई। हालांकि न्यूनतम तापमान1.6 डिग्री सेल्सियस ऊपर चढ़ा। इसके बावजूद शहरवासियों को सर्दी से राहत नहीं मिली।
विज्ञापन
सामान्य से 10 डिग्री कम है अधिकतम पारा मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड किया गया। इस सीजन में सामान्य तापमान 21.2 डिग्र्री होता है, जो मंगलवार को 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। यह पांच डिग्री रिकार्ड हुआ। जबकि सामान्य स्तर नौ डिग्री सेल्सियस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिन, रात शिमला से ज्यादा सर्द
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक गोरखपुर शिमला से भी ज्यादा सर्द है। मंगलवार को गोरखपुर का अधिकतम, न्यूनतम तापमान जहां 11.2 और 5 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं शिमला का अधिकतम, न्यूनतम तापमान 16.3 और 5.5 डिग्री रिकार्ड हुआ।
गोरखपुर यूपी का सबसे ठंडा शहर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से नौ फरवरी को जारी किए गए अधिकतम, न्यूनतम तापमान के आंकड़ों पर गौर करें तो गोरखपुर यूपी का सबसे ठंडा शहर रहा। लखनऊ का अधिकतम, न्यूनतम तापमान 15.2 और 6.4 रिकार्ड किया गया। आगरा में अधिकतम तापमान 21 डिग्री रहा। कानपुर में अधिकतम तापमान 17.6 जबकि इलाहाबाद में 23.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
अभी और झेलें सर्दी का सितम सर्दी से अभी राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि वायुमंडल के ऊपरी सतह पर कोहरे की मोटी परत जमा है। इस कारण धूप के दर्शन नहीं हो रहे हैं। रात में घना और दिन में हल्का कोहरा छाया रहता है। यही स्थिति अगले दो दिनों तक बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed